फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   2170 ineligible were taking old age pension in banda, flaws were caught in Aadhaar authentication

Banda: 2170 अपात्र ले रहे थे वृद्धावस्था पेंशन, आधार प्रमाणीकरण में पकड़ी गईं खामियां, अब होगी ये कार्रवाई

Thu, 19 Jan 2023 07:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 19 Jan 2023 07:06 PM IST
सार

जनपद में वृद्धावस्था पेंशन में गड़बड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। दरअसल, यहां अपात्र पेंशन का लाभ ले रहे हैं। समाज कल्याण अधिकारी ने निकासी रोकने के लिए बैंकों को पत्र लिखा है।

विज्ञापन
2170 ineligible were taking old age pension in banda, flaws were caught in Aadhaar authentication
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले में वृद्धावस्था पेंशन में आधार प्रमाणीकरण के दौरान 2170 लाभार्थी मृतक/अपात्र पाए गए हैं। उनका नाम पेंशन सूची से हटा दिया गया है। साथ ही, बैंकों को खातों में पड़ी राशि का भुगतान न करने के लिए पत्र भी लिखा गया है।

विज्ञापन

जनपद में वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों की संख्या 65 हजार 572 है। इनमें 61 हजार 684 लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण पूरा कर शासन की साइट पर अपलोड कर दिया गया है। इनमें 2170 लाभार्थी ऐसे पाए गए जिनकी या तो मृत्यु हो गई या फिर दो जगह से पेंशन ले रहे थे।
विज्ञापन

समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह ने बताया कि जिन लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण हो गया है। उनकी जनवरी माह में तीन माह की पेंशन खाते में भेज दी जाएगी। जिन लोगों ने आधार प्रमाणीकरण नहीं कराया है, उन्हें पेंशन का लाभ नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जो गलत तरीके से पेंशन ले रहे हैं। उनके खातों से निकासी रोकने के लिए बैंकों को पत्र लिखा गया है। इसके बाद बची राशि की रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि विभाग द्वारा वृद्धावस्था पेंशन में गड़बडी के बाद अन्य दस्तोवेजों की भी जांच करवाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed