{"_id":"5c338959bdec2256ad22db98","slug":"21546881369-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से मरे किसान के सदमे में मां की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से मरे किसान के सदमे में मां की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। ठंड एक युवा किसान के घर पर कहर बनकर टूटी। ठंड से मरे किसान बेटे की मौत का सदमा बूढ़ी मां नहीं सह सकी और उनकी भी हार्टअटैक से मौत हो गई। 24 घंटे के अंदर परिवार में मां-बेटे की मौत से पूरे गांव में शोक छा गया। सदमे में ग्रामीणों के घरों चूल्हे भी ठंडे ही रहे।
घुरहा थोक (मटौंध) निवासी किसान बल्दाऊ कुशवाहा (45) पुत्र शिवदयाल शनिवार की शाम शाम खेत में गया था। वहां पर उसे ठंड ने जकड़ लिया। जब बल्दाऊ घर लौटा तो उसकी हालत और बिगड़ गई। रात करीब नौ बजे उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार गमजदा हो गया, वहीं युवा बेटे की मौत के गम में वृद्ध मां रामकली (65) पत्नी स्वर्गीय शिवदयाल बेहाल हो उठीं।
रामकली की रविवार रात करीब नौ बजे मौत हो गई। 24 घंटे के अंतराल में एक ही घर से दो अर्थियां उठने पर पूरे गांव में शोक की लहर छा गई। उधर, ठंड ने बांदा शहर के कटरा मोहाल की ललित (65) पत्नी शंकर की भी जान ले ली। रविवार को घर में उसे ठंड ने जकड़ लिया था। परिजनों ने शाम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार को सुबह यहां उसकी मौत हो गई।