फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   ईदुज्जुहा आज, पैगंबर इब्राहीम की करेंगे याद

ईदुज्जुहा आज, पैगंबर इब्राहीम की करेंगे याद

Tue, 21 Aug 2018 11:32 PM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
ईदुज्जुहा आज, पैगंबर इब्राहीम की करेंगे याद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। पैगंबरे इस्लाम हजरत इब्राहीम द्वारा ईश्वर की राह में इकलौते बेटे की कुर्बानी, बलिदान देने की याद में इस्लामी कैलेंडर के जिलहिज माह की दसवीं तारीख को मनाया जाने वाला पर्व ईदुज्जुहा बुधवार (22 अगस्त) को मनाया जाएगा। मुख्य नमाज ईदगाह में होगी। नमाज के बाद जानवरों की कुर्बानी का सिलसिला शुरू हो जाएगा। यह तीन दिन तक चलेगा। प्रशासन और पुलिस ने सफाई, सुरक्षा आदि के विशेष इंतजाम किए हैं।


ईदुज्जुहा की पूर्व संध्या पर देर रात तक तैयारियां होती रहीं। घरों में सेवईं और अन्य मीठे पकवान के इंतजाम किए गए हैं। शहर की मुख्य ईदगाह में सुबह आठ बजे नमाज अदा की जाएगी। शहर के लगभग एक दर्जन अन्य मस्जिदों में यह नमाज होगी। कस्बों और बड़ी आबादी वाले मुस्लिम बाहुल्य गांवों में भी नमाज अदा की जाएगी। हिन्दू-मुस्लिम एक दूसरे से मिलकर मुबारकबाद देंगे। पर्व की पूर्व संध्या पर मंगलवार को सुबह से देर रात तक कई स्थानों पर बकरों की बाजार में खरीद फरोख्त का सिलसिला चलता रहा। कोतवाली के सामने देर शाम तक बकरों का बाजार गरमाया रहा। लोगों ने अपनी हैसियत के मुताबिक कुर्बानी के जानवर खरीदे। उधर, बाजार में सेवईं, खोवा, मेवा व अन्य पकवान के सामानों की देर रात तक खरीददारी चलती रही।
विज्ञापन



ईदगाह समेत उन सभी मस्जिदों में पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है, जहां ईदुज्जुहा की नमाज होनी है। इसके अलावा भी शहर व कस्बों आदि में गश्त की व्यवस्था रहेगी। शहर में नगर पालिका ने सफाई और जल संस्थान ने पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की है। डीएम डीपी गिरि और एसपी शालिनी पीस कमेटी की बैठक में पहले ही इसके लिए संबंधित विभागों को निर्देश दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांदा। नगर पालिका परिषद ने ईदुज्जुहा पर शहर में सफाई की विशेष व्यवस्थाएं की हैं। अध्यक्ष मोहन साहू ने बताया कि नमाज अदा किए जाने वाले शहर के सभी डेढ़ दर्जन स्थलों/मस्जिदों में अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। दो सफाई निरीक्षक और 17 सफाई नायकों की निगरानी में परिषद के साढ़े चार सौ से ज्यादा सफाईकर्मी लगाए गए हैं। उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कहीं भी सुअर या गंदगी नजर नहीं आनी चाहिए वरना संबंधित सफाई निरीक्षक और सफाई नायक के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाएगी। अध्यक्ष ने बताया कि नमाज के दौरान अस्थायी व्यवस्था करके ईदगाह के नाले को ढका जाएगा। बाद में नाले के ऊपर स्थायी स्लैब पड़ेगी।



बांदा। ईदुज्जुहा के मौके पर आपसी मेल मोहब्बत और एक दूसरे की हमदर्दी का जज्बा बरकरार रखें। पड़ोसी हों या राहगीर किसी को कोई परेशानी या दुश्वारी न होने देें। कुछ बातों पर अमल कर लिया जाए तो आपसी सौहार्द और बढ़ेगा। यह बात शहर काजी और मदरसा, हथौरा से जुड़े मौलाना कमरूद्दीन ने कही है। उन्होंने कहा कि जानवर की कुर्बानी इस तरह से की जाए कि किसी को भी कोई असुविधा या परेशानी न हो। हरेक की भावनाओं का पूरा ख्याल रखें। कोई भी अराजकतत्व किसी तरह की गड़बड़ी पैदा करे तो आपा न खोएं बल्कि पुलिस और अफसरों को इत्तिला दें। ईद की खुशियों में सभी को शामिल करें।


-जिलहिज माह की 10वीं को मनाते हैं बकरीद
-सुबह नमाज के बाद शुरू होगा कुर्बानियों का सिलसिला
-प्रशासन और पुलिस ने किए विशेष इंतजाम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed