फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   प्रधान डाक घर में मिलीं गंदगी व अव्यवस्थाएं

प्रधान डाक घर में मिलीं गंदगी व अव्यवस्थाएं

Thu, 18 Jan 2018 11:36 PM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
प्रधान डाक घर में मिलीं गंदगी व अव्यवस्थाएं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। पोस्टमास्टर जनरल ने गुरुवार को प्रधान डाकघर का औचक निरीक्षण किया। खामियां मिलने पर डाक अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। इस दौरान उन्होंने सभी पटलों का बारीकी से निरीक्षण किया।

कानपुर परिक्षेत्र के पोस्ट मास्टर जनरल विनोद कुमार वर्मा सुबह 11 बजे प्रधान डाकघर में औचक निरीक्षण को पहुंच गए। इससे अधिकारियों व कर्मचारियों में खलबली मच गई। उन्होंने डाकघर में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। फाइलों और अभिलेखों के रख-रखाव को लेकर भी जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन


कहा दोबारा ऐसी स्थिति मिली तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने डाक विभाग में संचालित योजनाओं डाक जीवन बीमा, सुकन्या समृद्धि व ग्रामीण डाक जीवन बीमा आदि की प्रगति भी देखी। इस दौरान कई ग्राहकों ने उन्हें शिकायत भी दर्ज कराई। योजनाओं में लापरवाही पर असंतोष जताया। कहा कि अधिकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाएं। डाक वितरण समयबद्ध तरीके से किया जाए। विभाग की योजनाओं का लक्ष्य पूरा करने के लिए सार्थक प्रयास किए जाएं। डाक अधीक्षक रामशरण, सहायक डाक अधीक्षक कोमल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान डाकघर में मिलीं गंदगी और अव्यवस्थाएं
डाक अधीक्षक समेत स्टाफ को दी चेतावनी
पोस्टमास्टर जनरल ने किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed