{"_id":"597241524f1c1bf3368b480d","slug":"21500660050-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विश्वविद्यालय में 145 छात्रों को प्रवेश मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विश्वविद्यालय में 145 छात्रों को प्रवेश मिला
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में नए शैक्षिक सत्र में 145 छात्रों को काउंसलिंग के बाद प्रवेश मिल गया। प्रदेश के चार कृषि विश्वविद्यालय कानपुर, मेरठ, फैजाबाद व बांदा के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (यूपी कैटैट-2017) उत्तीर्ण करने के बाद यहां प्रवेश दिया गया है। इनके अलावा अखिल भारतीय कृषि प्रवेश परीक्षा में चयनित तीन छात्रों को भी स्नातक स्तर में प्रवेश मिला है।
वर्ष 2017-18 शिक्षा सत्र के लिए कृषि संकाय में 52, उद्यान में 50 और इस वर्ष से शुरू हुए वानिकी संकाय में 43 छात्रों ने प्रवेश लिया है। शुक्रवार को महाविद्यालय के कान्फ्रेंस हाल में आयोजित कार्यशाला में कुलपति डा. एसएल गोस्वामी ने नए छात्रों को शैक्षणिक नियम और सेमेस्टर सहित विभिन्न जानकारियां दीं।
सह अधिष्ठाता डा.एलके गंगवार ने प्रेजेंटेशन के जरिये बताया कि कक्षा में 85 फीसदी उपस्थिति और उत्तीर्ण होने के लिए 50 फीसदी अंक जरूरी है। निदेशक (प्रसार) प्रोफेसर एनके वाजपेयी ने अच्छी पढ़ाई और भविष्य के प्रति सजग रहने को कहा।
विज्ञापन
सह अधिष्ठाता (छात्र कल्याण) डा. वीके सिंह ने कहा कि रैगिंग पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डॉ. बीके गुप्ता ने कहा कि परिसर में धूम्रपान व गुटखा आदि पर सख्त रोक है। सह अधिष्ठाता (उद्यान) डॉ. एसवी द्विवेदी, परीक्षा नियंत्रक डॉ. अजय कुमार सिंह, उप कुलसचिव डॉ. एसके सिंह, डॉ. देवकुमार, डॉ. विवेक सिंह, डॉ. राकेश, डॉ. वैशाली, डॉ. सुनील, डॉ. विशाल चुग समेत इंजीनियर सुनील, हर्षद, डॉ. ओमप्रकाश भी मौजूद रहे।
-कृषि में 52, उद्यान में 50, वानिकी में 43 छात्र शामिल
-यूपी कैटैट परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद काउंसलिंग
-कार्यशाला में नए छात्रों को बताए गए टिप्स
अमर उजाला ब्यूरो