फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   2139 candidate absent in Navodaya entrance exam

11 केंद्रों पर हुईं नवोदय प्रवेश परीक्षा, गैरहाजिर रहे 2139 परीक्षार्थी

Sat, 07 Feb 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 07 Feb 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
2139 candidate absent in Navodaya entrance exam

जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा शनिवार को जिले के 11 केंद्रों पर हुईं। परीक्षा में पंजीकृत 6568 परीक्षार्थियों में 4429 उपस्थित रहे। 2139 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।

विज्ञापन


डीआईओएस और बीएसए समेत नवोदय प्रधानाचार्य के उड़नदस्ते ने केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा से पूर्व जीआईसी के सामने घंटों जाम लगा रहा। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए 6568 बच्चों ने आवेदन किया था। आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में महुआ ब्लाक के पंजीकृत 668 बच्चों में 393 परीक्षा शामिल हुए।
विज्ञापन


275 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। बड़ोखर ब्लाक व नगर  के परीक्षार्थियों ने डीएवी इंटर कॉलेज में परीक्षा दी। यहां पंजीकृत 740 में 134 बच्चे अनुपस्थित रहे। बड़ोखर ग्रामीण के पंजीकृत 825 बच्चों ने जीजीआईसी में परीक्षा दी। यहां 281 बच्चे अनुपस्थित रहे। 544 ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिसंडा में पंजीकृत 287 में 235, बबेरू में 726 में 540, तिंदवारी में 589 में 427, जसपुरा में 283 में 182, कमासिन में विनोबा इंटर कॉलेज में 740 में 403, जीजीआईसी कमासिन में 470 में 200, नरैनी ब्लाक के एचआईसी अतर्रा में 786 में 593 और सरस्वती इंटर कालेज 460 में से 297 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। नवोदय विद्यालय प्रधानाचार्य एसी निगम ने बताया कि परीक्षा कापियों को सील कर सुरक्षा के बीच जांचने को भेजा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed