{"_id":"48a60eec88d45fa2afa36bab75eda30f","slug":"213-votes-shall-be-counted-at-the-table-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"213 टेबल पर गिने जाएंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
213 टेबल पर गिने जाएंगे वोट
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 02 Dec 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
बांदा। दो चरणों का चुनाव निपटने के बाद निर्वाचन
विज्ञापन
आयोग ने मतगणना की तैयारी शुरू कर दी है। सभी आठ विकास खंडों की मतगणना
अलग-अलग स्थलों पर 13 दिसंबर को 213 टेबल पर होगी।
मतगणना के लिए ग्राम प्रधान पद पर अधिक प्रत्याशी होने से प्रत्येक न्याय पंचायत में दो-दो टेबल पर मतगणना कराई जाएगी। जिले में 71 न्याय पंचायतों में 142 टेबलों पर गणना होगी।
उधर, सदस्य पद के लिए प्रत्येक न्याय पंचायत में एक टेबल लगेगी। बड़ोखर खुर्द ब्लाक की मतगणना राजा देवी डिग्री कालेज (बांदा) और महुआ ब्लाक की मतगणना जवाहरलाल नेहरू इंटर कालेज (गिरवां) में होगी।
दोनो ब्लाकों में प्रधान पदों की गणना के लिए क्रमश: 16 व 20 टेबल लगाई जाएंगी। तिंदवारी ब्लाक की मतगणना सत्य नारायण इंटर कालेज में होगी। यहां प्रधान के लिए 18 व सदस्य के नौ टेबल पर वोट गिने जाएंगे।
जसपुरा ब्लाक की मतगणना मधुसूदनदास इंटर कालेज (जसपुरा) में होगी। यहां प्रधान के लिए 12 व सदस्य के लिए छह टेबल लगाई जाएंगी।
बिसंडा ब्लाक में आदर्श इंटर कालेज (बिसंडा) व नरैनी ब्लाक में राज कुमार इंटर कालेज (नरैनी) में क्रमश: 24 व 39 टेबल पर वोट गिने जाएंगे।
बबेरू ब्लाक में जेपी शर्मा इंटर कालेज और कमासिन ब्लाक मेें केदारनाथ राजाराम महाविद्यालय (कमासिन) में क्रमश: 27 व 24 टेबल पर मतगणना होगी।