फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   21 centers fixed for UP Board individual exam form

Banda News: यूपी बोर्ड व्यक्तिगत परीक्षा फार्म के लिए 21 केंद्र तय

Mon, 04 Aug 2025 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
21 centers fixed for UP Board individual exam form
बांदा। यूपी बोर्ड व्यक्तिगत परीक्षा फार्म भरने के लिए जिले में 21 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर छात्र-छात्राएं पंजीकरण करा सकते हैं। जिले में 2026 की व्यक्तिगत परीक्षा के लिए हाईस्कूल और इंटर में 800 छात्र-छात्राएं ही फार्म भर सकते हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस दिनेश कुमार ने बताया कि केवल रनियां राजकीय इंटर कॉलेज में ही प्रदेश के बाहर के अभ्यर्थी/विदेशी नागरिक व अन्य बोर्ड से आए अभ्यर्थियों के पंजीकरण किए जाएंगे। विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। कहा कि परिषद से निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त अन्य किसी प्रकार का शुल्क अभ्यर्थियों से न लिया जाए।
विज्ञापन

राजकीय इंटर काॅलेज बांदा, मटौंध, पैलानी, कालिंजर, बिलगांव, फतेहगंज, ब्रह्मविज्ञान इंटर काॅलेज अतर्रा, राजकुमार इंटर काॅलेज नरैनी, जेपी इंटर काॅलेज बबेरू, गांधी इंटर काॅलेज ओरन, राजकीय हाईस्कूल बरुआ कालिंजर, राजकीय हाईस्कूल गुगौली, बड़ोखर बुजुर्ग, राजकीय बालिका इंटर काॅलेज बांदा, तिंदवारी, बबेरू, कमासिन, बिसंडा, अतर्रा .करतल और पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माॅडल इंटर कॉलेज पचनेही आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed