फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   पाला बदल की शुरुआत, बसपा नेता ने थामा ‘हाथ’

पाला बदल की शुरुआत, बसपा नेता ने थामा ‘हाथ’

Mon, 11 Mar 2019 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
पाला बदल की शुरुआत, बसपा नेता ने थामा ‘हाथ’
बांदा। लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही राजनीतिक दलों में टिकट के लिए तिकड़मबाजी शुरू हो गई है। दल बदलने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। यह अभी और तेजी पकड़ेगा। लगभग सभी दलों में दलबदल के आसार हैं। फिलहाल शुरूआत बसपा के कद्दावर नेता ने की है। बसपा के विभिन्न पदों पर रहे और दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री रामसेवक शुक्ला कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन


चुनावी सीजन में पाला बदलना कोई नई बात नहीं है। बुंदेलखंड में यह कुछ ज्यादा ही है। दलबदल के पीछे ज्यादातर टिकट का मुद्दा होता है। प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा, कांग्रेस, सपा और बसपा में इसकी सुगबुगाहट अबकी भी चल रही है। जिस दल ने जिस दिन अपना प्रत्याशी घोषित किया। उसी के बाद उस दल में पाला बदल शुरू हो जाएगा। इनमें ज्यादातर दिग्गज नेता होंगे।
विज्ञापन


इस चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण भाजपा और गठबंधन (सपा-बसपा) के टिकट हैं। कांग्रेस के टिकट का भी क्रेज है। सियासी गलियारों में काफी चर्चाएं हैं कि भाजपा का टिकट हासिल करने के लिए सपा, कांग्रेस और बसपा के नेता भी जुगत भिड़ा रहे हैं। उधर, गठबंधन और कांग्रेस का टिकट पाने को भाजपा के दिग्गज भी अंदरखाने में जुगाड़ लगा रहे हैं। यहां नामांकन प्रक्रिया 10 अप्रैल को शुरू होनी है। इसके पूर्व ही दलबदल का बाजार गर्माएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, लोकसभा चुनाव की शुरूआत होते ही पहला झटका बसपा को लगा है। उसके कद्दावर नेता रामसेवक शुक्ला सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। नई दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर और राष्ट्रीय सचिव अनुग्रह नारायन सिंह की उपस्थिति में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही कांग्रेस हाईकमान को भरोसा दिलाया है कि लोकसभा चुनाव में उन्हें बांदा-चित्रकूट संसदीय सीट से प्रत्याशी बनाया गया तो वह चुनाव जीत सकते हैं। शुक्ला बांदा जनपद के कमासिन क्षेत्र के कुम्हेढ़ासानी गांव के हैं। वह वर्ष 2002 से बसपा में थे।


प्रोफाइल- रामसेवक शुक्ला।
पता- कुम्हेढ़ासानी, कमासिन (बांदा)
शिक्षा- बीकॉम
राजनीतिक सक्रियता - वर्ष 2002 से बसपा में रहे। ब्राह्मण भाईचारा बसपा के बुंदेलखंड जोन प्रभारी रहे। 2007 में नरैनी विधानसभा क्षेत्र से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा। बसपा सरकार में प्राविधिक शिक्षा परिषद उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) और यूपी के पांच मंडल के बसपा जोनल कोआर्डिनेटर रहे। 2010 में झांसी-चित्रकूट व इलाहाबाद मंडल के बसपा प्रभारी बने। वर्ष 2012 में कर्वी (चित्रकूट) से बसपा से विधान सभा चुनाव लड़ा।

चुनावी बिगुल बजते ही दलों में उथलपुथल शुरू
चित्रकूटधाम मंडल में गर्माएगा दलबदल का बाजार
हर दल में टिकट के लिए इधर से उधर की स्थिति
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed