फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   200 cricketers trial for selection in BPL

बीपीएल में चयन के लिए 200 क्रिकेटरों का ट्रायल

Sun, 22 Oct 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा Updated Sun, 22 Oct 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
200 cricketers trial for selection in BPL
हार्पर क्लब में चयन ट्रायल के दौरान गेंदबाजी करते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन आईपीएल की तर्ज पर बांदा प्रीमियर लीग (बीपीएल) शुरू करने जा रहा है। जिलेभर के 200 क्रिकेटरों ने चयन ट्रायल में गेंदबाजी और बल्लेबाजी में अपना दमखम दिखाया। प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को ग्रेड दिया गया। बीपीएल में कुल आठ टीमें बनाई जाएंगी। रविवार को हार्पर क्लब में खिलाड़ियों का चयन ट्रायल हुआ। कानपुर से आए चयनकर्ता कमरान अली, हसीन अहमद व शिवप्रताप सिंह ने प्रदर्शन के आधार पर 135 खिलाड़ियों को ए, बी व सी ग्रेड में शामिल किया। इन्हीं खिलाड़ियों को चयन बाद कालिंजर वारियर्स, नवाब टैंक वेब्स, केन रोवर्स, भूरागढ़ राइडर्स, शजर किंग्स, बांबेश्वर ट्रैकर्स, सेंड डायमंड्स व रनगढ़ योन्कर्स टीमों में जगह मिलेगी। डीसीए अध्यक्ष विनोद यादव व सचिव वासिफ जमां खां ने संयुक्त रूप से बताया कि चार सेशन में हुए ट्रायल में 50-50 खिलाड़ियों को बांटा गया था। सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन फ्रेंचाइजियों ने बारीकी से देखा। दूसरे चरण में प्रेंचाइजी टीमों के नाम व कप्तान का चयन करेंगे। तीसरे चरण में खिलाड़ियों का चयन व चौथे चरण में टीमों के बीच प्रैक्टिस मैच के बाद टूर्नामेंट आयोजित होगा। चयन ट्रायल समारोह में विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बीपीएल की सराहना करते हुए खिलाड़ियों को अनुशासन में रहने और खेल की भावना से खेलने की नसीहत दी। भाजयुमो जिलाध्यक्ष पुष्कर द्विवेदी, नागेंद्र मिश्रा व राममिलन गुप्ता ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर राममिलन गुप्ता, मोहम्मद, प्रदीप गुप्ता, अजय, महेश व साहिल आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed