{"_id":"5e8761c98ebc3e6fea5a5473","slug":"20-thousand-women-got-one-crore-jan-dhan-on-the-first-day-banda-news-knp553578334","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन 20 हजार महिलाओं को मिला एक करोड़ जनधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन 20 हजार महिलाओं को मिला एक करोड़ जनधन
विज्ञापन
महिला जनधन खाताधारक महिलाओं को जानकारी देते पंजाब बैंक के सहायक प्रबंधक।
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। महिला जनधन योजना में शुक्रवार को पहले ही दिन लॉकडाउन अवधि में 20 हजार खाताधारकों के हाथों में एक करोड़ रुपये आ गए। इसके अलावा दिव्यांग, वृद्धा व विधवा पेंशन के 11 हजार लाभार्थियों को भी 1.10 करोड़ रुपये हासिल हुए। लगभग 6000 मनरेगा मजदूर और 4000 निर्माण श्रमिकों को 2.04 करोड़ का भुगतान मिला है।
अग्रणी बैंक प्रबंधक (एलडीएम) कार्यालय के आकड़ों के अनुसार जनपद की 1.20 लाख महिला जनधन लाभार्थियों के खातों में 500 रुपये प्रति की दर से भेजा जा रहा है। 2.34 लाख दिव्यांग, विधवा व वृद्धों के खातों में 1000 प्रति लाभार्थी की दर से पेंशन दी गई है। 26 हजार निर्माण श्रमिकों को 1000 रुपये प्रति के हिसाब से उनके खातों में भेजा गया है। मनरेगा मजदूरों को 2.4 करोड़ रुपये भुगतान हुआ है।
गुरूवार को पहले दिन बैंकों में इन लाभार्थियों का तांता लगा रहा। हालांकि सोशल डिस्टेंसिंग की पाबंदी के चलते उन्हें एक साथ बैंकों में प्रवेश नहीं मिला। एक-एक करके ही दाखिल क् पाए। पहले दिन जनधन खाते में उन्हीं लाभार्थियों का भुगतान किया गया जिनके खाते के अंत में 0 व 1 था। पंजाब बैंक प्रबंधक संजीव दीक्षित ने बताया कि जनधन के 132 खातों से निकासी हुई। आर्यावर्त बैंक, छोटी बाजार के प्रबंधक सुशील कुमार ने बताया कि 121 जनधन खातों से भुगतान हुआ।
विज्ञापन
दिव्यांग बेटी की पेंशन से जला घर का चूल्हा
बांदा। शहर के मुचियाना की दिव्यांग किशोरी प्रियंका को दिव्यांग पेंशन दिलाने के लिए उसके माता-पिता ट्राई साइकिल में लेकर आर्यावर्त बैंक पहुंचे। लॉकडाउन के चलते 10 दिनों से पिता की मजदूरी ठप थी। ञघर में खाने के लाले थे। दिव्यांग बेटी की पेंशन ने पेट भरने का जुगाड़ बना दिया।