फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   2 lakh ka bag leker bhaga chalak

दो लाख रुपये से भरा बैग कार सवार लेकर भागा

Wed, 16 Jun 2021 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
2 lakh ka bag leker bhaga chalak
बांदा। मेडिकल स्टोर संचालक ने कार चालक पर दो लाख रुपये ले जाने का आरोप लगाया है। बताया कि वह दवाएं लेने कानपुर गया था, लेकिन लॉकडाउन की वजह से लौट आया। यहां पहुंचने पर वह दुकान में उतर गया। दो लाख रुपये से भरा बैग कार में ही रखा रहा। मौका पाकर चालक कार लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक को दी अर्जी में नरेश कुमार प्रजापति (खाईंपार) ने कहा कि उसकी जिला अस्पताल गेट नंबर-दो पर मेडिकल स्टोर की दुकान है। 13 जून को वह जरैली कोठी निवासी व्यक्ति के साथ उसकी कार में दवाएं खरीदने कानपुर गए थे। लॉकडाउन होने की वजह से शाम चार बजे वापस आ गए और दुकान के सामने उतर गए। इसी बीच वह रुपये से भरा बैग लेकर भाग निकला। उसका मोबाइल स्विच ऑफ है। आरोप लगाया कि आरोपी कार चालक अपराधी किस्म का है। कई मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। उसने एसपी से रिपोर्ट दर्ज कर दो लाख रुपये वापस दिलाने की मांग की है। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भास्कर मिश्रा ने बताया कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है। न ही कोई तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed