{"_id":"6026c1f18ebc3ee915264c89","slug":"2-grameno-ko-saupi-gharauni-banda-news-knp611500238","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ग्रामीणों को सीएम ने सौंपी ऑनलाइन घरौनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ग्रामीणों को सीएम ने सौंपी ऑनलाइन घरौनी
विज्ञापन
बांदा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांदा के दो ग्रामीणों को ऑनलाइन घरौनी (ग्रामीण आवासीय अभिलेख) सौंपी। कहा कि ग्रामीणों को उनकी संपत्ति का मालिकाना हक दिलाना और आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए डिजिटल से घरौनी वितरण किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने खसरा प्रारूप की भी डिजिटल शुरुआत की। कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में अतर्रा तहसील के गड़ांव निवासी उमाशंकर उर्फ मुन्ना और आऊ गांव की किरन देवी को घरौनी सौंपी। इस मौके पर विधायक प्रकाश द्विवेदी, कमिश्नर दिनेश सिंह, डीएम आनंद कुमार सिंह ने भी लाभार्थियों को घरौनी बांटी। विधायक ने कहा कि यह महत्वाकांक्षी योजना है। ग्रामीणों को बैंकों से ऋण लेने में आसानी होगी। अतिक्रमण खत्म होंगे। खसरा और खेत का नक्शा भी ऑनलाइन होगा। आयुक्त ने कहा कि ग्राम पंचायत भवनों को मिनी सचिवालय के रूप में तैयार किया जा रहा है।
खरौनी से विवाद कम होंगे। लाभार्थियों के पास उनका रिकर्ड उपलब्ध रहेगा। डीएम ने कहा कि सदर तहसील के 10 गांवों को पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में संतृप्त किया जा चुका है। अतर्रा, बबेरू और नरैनी में ड्रोन सर्वे पूरा हो गया है। कहा कि जिले के 528 गांवों में अप्रैल तक घरौनी वितरण पूरा कर लिया जाएगा। एडीएम संतोष बहादुर सिंह, एसडीएम अतर्रा जेपी यादव, पैलानी के रामकुमार, बबेरू के सुरजीत कुमार, नरैनी की एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव, अर्थ एवं संख्याधिकारी संजीव सिंह बघेल आदि मौजूद थे।