{"_id":"5c7abec6bdec226bbc657dd8","slug":"191551548102-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला उद्घाटन में सांसद लेट, बैरंग लौटे नेता और अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला उद्घाटन में सांसद लेट, बैरंग लौटे नेता और अफसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। कान्हा गोशाला का उद्घाटन समारोह सांसद की लेटलतीफी से सिर्फ रस्म अदायगी में सिमट गया। घंटों इंतजार के बाद भी क्षेत्रीय सांसद नहीं पहुंचे। अफसरों और जन प्रतिनिधियों समेत बड़ी संख्या में उपस्थित लोग वापस लौट गए। बाद में शाम को आए सांसद ने भाजपा नेताओं के साथ उद्घाटन की रस्म अदा की।
सपा सरकार में यहां के लिए 3.70 करोड़ की लागत से कान्हा गोशाला स्वीकृत हुआ था। यह बनकर तैयार हो चुका है। शुक्रवार को इसका उद्घाटन क्षेत्रीय सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल को करना था। 12 बजे का समय निर्धारित था, लेकिन सांसद नहीं आए। कई घंटे इंतजार के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह, पूर्व एमएलसी युवराज सिंह, पूर्व मंत्री और बुंदेलखंड विकास बोर्ड उपाध्यक्ष अयोध्या सिंह पटेल, एसडीएम सदर डॉ.रजीव धीर, एसडीएम संदीप कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार सिंह, पशु चिकित्साधिकारी लघुचंद्र अहिरवार, तिंदवारी नगर पंचायत अध्यक्ष भूरेलाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय बाशिंदे सांसद के न आने पर मायूस लौट गए। बाद में शाम को पहुंचे सांसद चंदेल ने गोशाला के शिलापट का अनावरण और फीता काटकर उद्घाटन की रस्म अदा करी। रवि करण सिंह बोस, भानु प्रताप सिंह, गजराज सिंह, कल्याण सिंह, नाना
शुक्ला, शिवशरण शुक्ला, स्वर्ण सिंह, सोनू सिंह, मुल्लू कक्का, अजय शुक्ला, नंद किशोर सिंह, निर्भय सिंह, रणधीर सिहं, जगदेव सिंह, पारथ कुशवाहा, साकेत कुशवाहा, मनोज रैकवार और थानाध्यक्ष शैल सिंह आदि उपस्थित रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह ने सभी का आभार जताया।