फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   दो मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निरस्त

दो मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निरस्त

Mon, 13 Aug 2018 11:45 PM IST
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
दो मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निरस्त
बांदा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने दो मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निरस्त कर दिए। इनमें बांदा में सिविल लाइन स्थित मृत्युंजय मेडिकल स्टोर और अतर्रा में बदौसा रोड पर स्थित वंदना मेडिकल स्टोर शामिल हैं। एक मेडिकल स्टोर से नमूना लिया गया है।
विज्ञापन


औषधि निरीक्षक ने बताया कि सिविल लाइन गली नंबर-9 बांदा में स्थित मृत्युंजय मेडिकल स्टोर में औषधियों के क्रय-विक्रय का कार्य और लाइसेंस के शर्तों का पालन नहीं किया जा रहा था। इसके प्रोपाइटर नीलांबर सिंह हैं। इसी तरह अतर्रा के वंदना मेडिकल स्टोर में रजिस्टर्ड फार्मेसिस्ट दिवाकर सरोज उपस्थित नहीं मिले। न ही उससे संबंधित अभिलेखों का सत्यापन कराया गया।
विज्ञापन


यह भी आरोप है कि शेड्यूल एच-वन औषधियों से संबंधित विक्रय बिल और दुकान का मानचित्र नहीं प्रस्तुत किया गया। दो बार नोटिस भेजी गई, फिर भी उत्तर नहीं दिया। इस पर लाइसेंस निरस्त किया गया है। बांदा शहर के न्यू मार्केट में स्थित राजीव मेडिकल एजेंसी में टेबलेट मैक्सीपैक-सीवी 625 घटिया स्तर की पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


औषधि निरीक्षक के मुताबिक इस टेबलेट का नमूना पिछले माह लिया गया था। राजकीय प्रयोगशाला लखनऊ से आई रिपोर्ट में यह निम्न स्तर की घोषित की गई है। इस बारे में मेडिकल स्टोर को नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed