फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   फाल्ट दुरूस्त कर रहे युवक की एचटी करंट से मौत

फाल्ट दुरूस्त कर रहे युवक की एचटी करंट से मौत

Thu, 29 Jun 2017 12:23 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
फाल्ट दुरूस्त कर रहे युवक की एचटी करंट से मौत
बांदा। एलटी लाइन की फाल्ट दुरुस्त कर रहा बिजली मिस्त्री नजदीक से गुजरी हाईटेंशन लाइन के करंट से झुलस गया। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। एक दूसरी घटना में ट्रांसफार्मर ऊपर आ गिरने से दो युवा किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव का राजेंद्र कुमार उर्फ करिया (25) पुत्र रामखिलावन बुधवार को दोपहर गांव के नजदीक खंभे पर चढ़कर पचनेही फीडर का फाल्ट दुरुस्त कर रहा था। तभी ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने से वह झुलसकर नीचे आ गिरा। संविदा लाइनमैनों ने आपूर्ति बंद कराकर उसे करंट से अलग किया और जिला अस्पताल भेजवाया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। भाई अमरनाथ ने बताया कि राजेंद्र संविदा लाइनमैनों के साथ रहकर हेल्पर के रूप में काम करता था। मृतक चार भाइयों में छोटा और अविवाहित था।
विज्ञापन


उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव का रामनारायण (28) पुत्र पचुवा और पड़ोसी महेश (19) पुत्र बाबूराम बुधवार को सुबह लाइनमैनों के साथ रस्सी से खंभों पर ट्रांसफार्मर चढ़ा रहे थे। अचानक रस्सी टूट जाने से ट्रांसफार्मर नीचे आ गिरा। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


- एलटी लाइन दुरुस्त करते समय हुआ हादसा
- झुलसकर नीचे गिरा, अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed