फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   19 Mafia's assets worth Rs 10.92 crore confiscated

Banda News: 19 माफिया की 10.92 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई

Tue, 31 Dec 2024 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
19 Mafia's assets worth Rs 10.92 crore confiscated
बांदा। वर्ष 2024 में साल भर अपराधियों पर पुलिस का चाबुक चला। 19 माफिया की 10.92 करोड़ की अवैध संपत्ति को जब्त किया गया। 214 पर गुंडा एक्ट लगाया गया। 42 लोगों को जिला बदर किया गया। 37 पर गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए इनमें 13 लोगों की 12.69 लाख रुपये की अवैध संपत्ति को जब्त किया गया। चार शस्त्र फैक्ट्ररी के साथ 155 अवैध शस्त्र व 225 कारतूस भी बरामद किए गए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने साल के अंतिम दिन बताया कि ऑपरेशन कान्विक्शन के तहत जनपद में त्वरित विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से न्यायालय से त्वरित कार्यवाही करते हुए वर्ष 2024 में कुल 394 दोषियों को सजा दिलाई गई। इसमें एक दोषी को मृत्युदंड, 17 दोषियों को आजीवन कारावास तथा 50 को सात वर्ष से अधिक के कारावास से दंडित कराया गया। 36 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई। इस वर्ष लूट की घटनाओं में भी कमी आई। महज पांच मामले लूट के आए। इनमें सभी का खुलासा करते हुए लूटा गया माल बरामद किया गया। जबकि वर्ष 2021 में 12 व 2022 में 12 लूट के मामले हुए थे।
विज्ञापन

-------------------

57,838 वाहनों के चालान, 238 सीज
बांदा। साल भर में यातायात संबंधी अभियान चलाकर कुल 57,838 वाहनों के चालान किए गए। 238 वाहन सीज किए गए। 7.93 करोड़ रुपये का जुर्माना किया गया। ऑपरेशन मुस्कान के तहत 282 गुमशुदा बच्चों को खोजकर परिजनों के सुपुर्द किया गया। मादक पदार्थों की तस्करी में लगे 91 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सुलह समझौता से 135 परिवारों को टूटने से बचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed