{"_id":"64e7aafb645d5ae93e0858b8","slug":"19-accountants-deposited-mobiles-in-naraini-banda-news-c-212-1-bnd1001-1797-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: नरैनी में 19 लेखपालों ने जमा किए मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: नरैनी में 19 लेखपालों ने जमा किए मोबाइल
Fri, 25 Aug 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
नरैनी। लेखपाल संघ की बैठक के उपरांत प्रांतीय निर्देशन के अनुसार एसडीएम नरैनी को पत्र देकर लेखपालों ने अपने स्मार्टफोन रजिस्ट्रार कार्यालय में जमा किए। पदाधिकारियों ने बताया कि स्मार्टफोन वर्ष 2019 में मिले थे जो अब कार्य करना बंद कर चुके हैं। जिनके गुम होने पर लेखपालों से सम्पूर्ण धनराशि जमा कराई जाती है व उत्पीड़न होता है।
नरैनी में 23 में से 19 लेखपालों ने स्मार्टफोन जमा किए तथा शेष के पास स्मार्टफोन नहीं उपलब्ध हुए थे। साथ ही मांग पत्र प्रस्तुत किया है कि वर्तमान में तहसील नरैनी में 65 पदों के सापेक्ष कुल 23 लेखपाल ही क्षेत्र में तैनात हैं। सभी लेखपालों पर अतिरिक्त प्रभार है व तीन लेखपाल कार्यालय में सम्बद्ध हैं। मांग पत्र व वार्ता के दौरान रामकिशोर, लालमन सिंह, पंकज अवस्थी, रविशंकर व सर्वेश कुमार आदि लेखपाल उपस्थित रहे।