फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   185 mm rain in 24 hours, water everywhere

Banda News: 24 घंटे में 185 मिमी. बारिश, हर तरफ पानी ही पानी

Mon, 30 Sep 2024 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
185 mm rain in 24 hours, water everywhere
बांदा। बारिश ने पांच साल का रिकाॅर्ड तोड़ दिया। 24 घंटे में 185 मिलीमीटर बारिश हुई। इससे हर तरफ पानी ही पानी नजर आया। नाली-नाले उफनाने से निचली बस्तियों के घरों और रास्तों पर एक से दो फीट पानी भर गया। रात भर लोग घरों से पानी को निकालते रहे। कमोवेश यही स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों में भी रही। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार 36 घंटे में 235 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। पूरे माह में 319 मिलीमीटर बारिश रिकाॅर्ड की गई।
विज्ञापन


बारिश से नाली-नाले उफना गए। रविवार को शहर के पंकज नाला का पानी लोगों के घरों में घुस गया। झील का पुरवा, खुटला, परशुराम तालाब, जरैली कोठी आदि निचली बस्तियों में जलनिकासी की व्यवस्था न होने पानी लोगों के घरों में भर गया। सारी रात लोग पानी निकालते रहे। बाद में जेसीबी मशीन से नाली बनाकर पानी को निकाला गया। इसी प्रकार बलखंडी नाका, नुनिया मोहाल, शंभूनगर आदि में भी जल भराव से लोग परेशान रहे। रास्तों में पानी भरने से आवागमन अवरुद्ध रहा।
विज्ञापन


कमोवेश यहीं स्थिति गांवों की भी रही। बांदा शहर से जुडे मवई गांव में बारिश का पानी गलियों में भर गया। यहां नाबदान के रास्ते घरों के अंदर पहुंच गया। पानी से करीब छह कच्चे मकान भरभरा गए। एक बच्चा मकान के मलबे में दब गया। हालांकि समय रहते उसे बचा लिया गया। दैवी आपदा विभाग के अनुसार पारा बिहारी गांव में शनिवार की शाम शिव प्यारी का कच्चा घर गिर गया। दीवार के मलबे में आठ वर्षीय बच्ची दब गई। परिजनों ने तत्काल मलबा हटाकर बचा लिया। उसको मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन





बारिश से तिल की फसल खराब

बाढ़ से बची खुची फसल बारिश ने तबाह हो गई। किसानों ने बताया कि पहले सूखे के कारण उर्द, मूंग की फसल नहीं हुई। तिल की फसल से कुछ आसरा दिखाई दे रहा था लेकिन दो दिन की बारिश से खेत खलिहानों में पड़ी तिल की फसल भी खराब हो गई है। धूप न निकली तो फसल सड़ जाएगी और सड़ांध पैदा हो जाएगी। हालांकि बारिश से धान व अरहर की फसल को फायदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed