फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   खिचड़ी खाकर लिया मतदान बढ़ाने का संकल्प

खिचड़ी खाकर लिया मतदान बढ़ाने का संकल्प

Thu, 28 Mar 2019 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
खिचड़ी खाकर लिया मतदान बढ़ाने का संकल्प
अबकी चुनाव में मतदान का नया कीर्तिमान कायम करने के लिए नगर पालिका कर्मियों की टीम भी जी जान से जुटेगी। सफाई कर्मियों की लंबी चौड़ी जमात इसमें शामिल होगी।
विज्ञापन


इन कर्मियों का हौसला बढ़ाने और जोश दिलाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी हीरालाल ने गुरुवार को इनकी पंगत में शामिल होकर खिचड़ी भोज किया। सफाई कर्मियों को माला पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन



नगर पालिका परिषद की मेजबानी में अवस्थी पार्क में आयोजित खिचड़ी भोज में परिषद कर्मी और डीएम सहित सभी आला अफसरों ने एक साथ बैठकर पत्तल में खिचड़ी खाई।

कहा कि मतदान के दिन भी हर कर्मचारी अपने संपर्क वाले मतदाताओं को इसी तरह एकजुटता दर्शाते हुए बूथ तक लाए और वोट डलवाए। डीएम ने सफाई कर्मियों को शहर की सफाई के लिए शाबासी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्र ने मेजबानी की। रिटायर सीडीओ और मतदाता जागरूकता प्रभारी हीरालाल, सिटी मजिस्टे्रेट प्रदीप कुमार, सदर तहसीलदार अवधेश कुमार निगम, कलेक्ट्रेट प्रशासनिक अधिकारी सईद अहमद, कलेक्टे्रट कर्मचारी शाकिर अजीम, नगर पालिका कर्मी दानिश सहित सभी पालिका कर्मचारी और अन्य लोग उपस्थित रहे।


लोकसभा चुनाव के लिए बनाए गए कुल 1454 पोलिंग बूथों तक पहुंचने के लिए मार्ग और बूथों की व्यवस्थाओं की जांच रिपोर्ट सेक्टर मजिस्ट्रेटों से शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा गया है।

सहायक प्रभारी यातायात/सहायक निदेशक बचत राकेश कुमार जैन ने बताया कि विधानसभावार नियुक्त किए गए 134 मजिस्टे्रट को जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेशों पर बूथों की व्यवस्था और मार्ग के स्थली सत्यापन के लिए पत्र भेजे गए हैं।


27 मार्च को तिंदवारी एवं बांदा विधानसभा क्षेत्र के 69 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 28 मार्च को बांदा एवं बबेरू के 65 सेक्टर मजिस्ट्रट को सरकारी वाहनों के जरिए बूथों की व्यवस्थाओं और स्थली सत्यापन रिपोर्ट के निर्देश भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट संबंधित अनुभाग को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed