{"_id":"5a5e44eb4f1c1b8d268b4cb8","slug":"181516127467-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से तीन भाइयों समेत 5 गृहस्थी खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से तीन भाइयों समेत 5 गृहस्थी खाक
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बबेरू (बांदा)। क्षेत्र के भभुवा गांव में बिजली शार्ट-सर्किट से लगी आग में तीन भाइयों समेत पांच मकान व गृहस्थी जल गईं। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
भभुवा गांव के प्रह्लाद यादव के मकान में सोमवार को तड़के आग सुलग उठी। जब तक परिजन समझ पाते आग ने विकराल रूप ले लिया। पांच मकान पूरी तरह जल गए। आग से एक लाख के जेवर, 10 हजार रुपये, कपड़ा व घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। प्रह्लाद के घर से सटे उसके भाई रामविलास यादव व अर्जुन यादव के मकान भी आग की गिरफ्त में आ गए। इन दोनों मकानों की घर-गृहस्थी का सामान, जेवर व नकदी आदि जल गए।
-बिजली शार्ट-सर्किट से लगी आग
पड़ोसी चंद्रभान व उसके भतीजे जसवंत सिंह पटेल के मकान व घरेलू सामान जल गया। ग्रामीणों की सूचना के बाद करीब एक घंटे बाद आए फायर ब्रिगेड के जवानों ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद तीन घंटे में आग पर काबू पाया। पीड़ित प्रह्लाद ने बताया कि बिजली में शार्ट-सर्किट हुई और चिंगारी ने भयावह रूप ले लिया।
विज्ञापन
=======