फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   जन्माष्टमी पर दिखेगा गंगा-जमुनी तहजीब का संगम

जन्माष्टमी पर दिखेगा गंगा-जमुनी तहजीब का संगम

Sun, 13 Aug 2017 11:44 PM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
जन्माष्टमी पर दिखेगा गंगा-जमुनी तहजीब का संगम
बांदा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। इस बार कृष्ण का जन्मोत्सव व स्वतंत्रता दिवस की धूम एक साथ रहेगी। जन्माष्टमी सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश भी दे रही है। कान्हा की प्रतिमा मुस्लिम संवार रहे हैं। पुलिस लाइन स्थित राधा कृष्ण मंदिर में आयोजन का जिम्मा नगर क्षेत्राधिकारी सोहराब आलम व दरोगा एके निगम ने संभाल रखा है। दरोगा आफाक खां ने पूर्व संध्या पर मंदिर की प्रतिमाओं को सजाया-संवारा।
विज्ञापन

भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष अष्टमी की मध्यरात्रि अत्याचारी कंस का विनाश करने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने अवतार लिया था। जगह-जगह जन्मोत्सव की तैयारियां हैं। राधा-कृष्ण के मंदिरों में विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुलिस लाइन में हर साल होने वाले परंपरागत कार्यक्रम की भी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन


दरोगा आफाक खां और पुलिस क्षेत्राधिकारी सोहराब आलम जन्मोत्सव को और आकर्षक बनाने की कोशिश में जुटे हैं। दरोगा आफाक खां ने रविवार को कान्हा व राधा की मूर्तियों को सजाया-संवारा। उन्होंने कहा कि हर धर्म और मजहब के देवताओं का सम्मान करना चाहिए। पाखंड, क्रोध और लोभ इंसान को नरक में ले जाते हैं। आफाक गीता पढ़ने के भी शौकीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि पुलिस लाइन राधा कृष्ण मंदिर में जन्मोत्सव के आयोजन पर करीब डेढ़ से दो लाख रुपये खर्च होते हैं। इसके लिए कोई सरकारी बजट नहीं है। एसपी शालिनी, आरआई लाल सिंह चौधरी, सीओ सोहराब आलम, दरोगा आफाक खां और अशोक कुमार निगम आदि सभी आयोजन में भागीदार हैं। इस बार जन्मोत्सव के साथ स्वतंत्रता दिवस की भी धूम रहेगी।

-मुस्लिम पुलिस जवान सजा रहे लड्डू गोपाल की झांकियां
-कान्हा के जन्मदिन की चौतरफा तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed