{"_id":"5a5b979b4f1c1b5e268b4628","slug":"171515952027-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक दुर्घटना में युवक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक दुर्घटना में युवक की मौत, एक घायल
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। बाइक से गिरकर युवक की मौत हो गई। साथ बैठे पड़ोसी को मामूली चोटें आईं। दोनों शराब के नशे में बताए गए हैं। हेलमेट नहीं लगाए थे। उधर, अलग-अलग मार्ग हादसों में घायल वृद्ध और युवक की अस्पताल में मौत हो गई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव का आनंद कुमार (25) पुत्र नत्थू कोरी रविवार को दोपहर पड़ोसी राजा (20) पुत्र देवीचरन के साथ बाइक पर मौसी के घर तिंदवारी जा रहा था। बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंडी समिति के सामने तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर गिर गई।
बाइक चला रहा आनंद गंभीर रूप से घायल हो गया। राजा को भी चोटें आईं। वहां से गुजर रहे स्कार्पियो सवार ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान आनंद की मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शी दिनेश कुमार और रघुवीरलाल ने बताया कि मृतक और उसका साथी शराब के नशे में थे। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के पल्हरी गांव का अखिलेश प्रजापति (22) पुत्र रामआसरे तीन माह पूर्व मंडी समिति बाईपास के नजदीक बाइक पर घर लौटते समय मारुति कार की टक्कर से घायल हो गया था। साथ में बैठा ममेरा भाई विनोद (20) भी घायल हो गया था।
परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अखिलेश की हालत नाजुक होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर में हालत में सुधार होने पर परिजन तीन दिनों पूर्व उसे घर ले आए। शनिवार की देर रात घर में उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
दूसरी घटना में शहर कोतवाली क्षेत्र के मुक्तिधाम रोड निवासी गंगादीन (55) पुत्र रामनाथ एक पखवारे पूर्व देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव के नजदीक खराब हो जाने पर खड़े ट्रक में सो रहा था।
इसी बीच फतेहपुर से बांदा की ओर आ रहे दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल से नजदीक स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।
शनिवार को दोपहर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई अधिवक्ता परमलाल कुशवाहा ने आरोप लगाया कि प्राइवेट अस्पताल में गलत इंजेक्शन लगाने से मौत हुई है।