{"_id":"5a3fa59f4f1c1b96368b66da","slug":"171514120607-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूअरों ने उजाड़ा 15 लाख का हार्टीकल्चर ई-स्टेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूअरों ने उजाड़ा 15 लाख का हार्टीकल्चर ई-स्टेट
Updated Sun, 24 Dec 2017 06:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। शहर के निम्नीपार में 15 लाख की लागत से स्थापित ई-हार्टीकल्चर स्टेट को सूअरों ने उजाड़ दिया। सब्जी की फसल और बागवानी नष्ट होने पर व्यथित किसान की शिकायत पर जिला उद्यान अधिकारी ने कोतवाली में तहरीर दी है।
बुंदेलखंड में किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से शासन बागवानी और सब्जी खेती को बढ़ावा दे रहा है। किसानों को अनुदान देकर प्रोत्साहित किया जा रहा है। उद्यान विभाग के सहयोग से मर्दननाका निवासी किसान रामेश्वर राय ने 15 लाख की लागत वाली ई-हार्टीकल्चर योजना से बागवानी स्थापित की। इसमें उसने साढ़े सात लाख की पूंजी अपने पास से लगाई और इतनी ही धनराशि विभाग ने अनुदान में दी है। बागवानी में अमरूद, नींबू, केला, पपीता, आम आदि के पौधे लगाए गए हैं। सब्जी में आलू, हल्दी, अदरक, टमाटर, गोभी, शिमला मिर्च आदि की फसल तैयार की। किसान रामेश्वर ने बताया कि दबंगों ने सूअरों को छोड़कर पूरी बागवानी उजाड़ दी। शिकायत पर जिला उद्यान अधिकारी परवेज खां ने कोतवाली में दबंगों के खिलाफ तहरीर दी। मौके की जांच कर फसल उजाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया। नगर पालिका को भी पत्र भेजकर सूअरों के नियंत्रण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। पीड़ित किसान ने जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री को भी शिकायत भेजा है। किसान रामेश्वर राय का कहना है कि तहरीर के तीन दिन बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।