{"_id":"596baf774f1c1bc1188b475c","slug":"171500229495-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में मामूली विवाद निपटाएगी ‘प्रेम पंचायत’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में मामूली विवाद निपटाएगी ‘प्रेम पंचायत’
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसपुरा। गांवों में ‘प्रेम पंचायत’ के जरिए सांप्रदायिक सौहार्द स्थापित कर मामूली विवादों का निपटारा किया जाएगा। इसकी शुरुआत पैलानी तहसील के भाथा गांव से हुई है। गांव स्तर पर सभी वर्गों के लोगों की समिति का गठन किया गया है।
रविवार को भाथा गांव में ‘प्रेम पंचायत’ का आयोजन हुआ। भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सूर्यपाल सिंह चौहान ने कहा कि गांवों में आपसी सौहार्द बनाने के साथ छोटे-मोटे विवादों का निपटारा सुलह-समझौते से किया जाएगा। आने वाले समय में यह पंचायत क्षेत्र के लिए अनूठी मिसाल बनेगी।
इसके माध्यम से सामाजिक समरसता को बल मिलेगा। पड़ोहरा प्रधान रामसुफल सिंह चौहान ने कहा कि प्रेम पंचायत सामाजिक समरसता को बढ़ावा दे सभी इसकी सार्थकता है। उन्होंने क्षेत्र के सभी प्रधानों से अपने-अपने गांवों में ‘प्रेम पंचायत’ गठन पर जोर दिया।
विज्ञापन
‘प्रेम पंचायत’ के नवनियुक्त संयोजक राम प्रसाद ने इसमें सभी धर्मों के लोगों को जोड़कर देश हित में काम करने पर जोर दिया। दावा किया कि तहसील क्षेत्र के हरेक गांव में इसका गठन किया जाएगा। इसके पूर्व पंचायत अध्यक्ष भगवताचार्य छेदीलाल पाठक ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर पंचायत की शुरुआत कराई।
-सभी वर्गों के लोग समिति में होंगे शामिल
-गांव में स्थापित करेगी सांप्रदायिक सौहार्द
अमर उजाला ब्यूरो