फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   17 crore ointment on hail wounds in Bundelkhand

Banda News: बुंदेलखंड में ओलों के जख्मों पर 17 करोड़ का मरहम

Wed, 06 Mar 2024 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
17 crore ointment on hail wounds in Bundelkhand
बांदा। बुंदेलखंड में कुदरत की बेरूखी से कराह रहे किसानों के जख्मों पर मरहम के लिए सरकार ने 16 करोड़ की धनराशि जारी की है। इसमें चित्रकूटधाम मंडल के तीन जनपदों को छह करोड़ मिलेंगे। शासन ने दो दिनों में प्रभावित किसानों की डाटा फीडिंग के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बुंदेलखंड के सातों जिलों में 10 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में रबी की बुआई की गई थी। 20 व 21 फरवरी को हुई ओलावृष्टि से बेमौसम बारिश से हमीरपुर को छोडक़र छह जनपदों की एक लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल की फसलों को खासा नुकसान पहुंचा। सर्वाधिक नुकसान जालौन, ललितपुर, महोबा में हुआ है। सबसे कम नुकसान चित्रकूट में हुआ। जनपद स्तर पर फौरी तौर पर किए गए सर्वे के बाद शासन ने प्रथम किस्त के रूप में जालौन को पांच करोड, ललितपुर व महोबा को तीन-तीन करोड़, बांदा व झांसी को दो-दो करोड़, चित्रकूट को एक करोड़ की धनराशि अवमुक्त की है।
विज्ञापन


अपर मुख्य अधिकारी राज्य आपदा रामकेवल ने जिलाधिकारियों को आदेश दिए है कि वह तीन दिन के अंदर बारिश व ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों का डाटा फिडिंग का काम पूरा करें। ताकि उन्हें कृषि अनुदान का वितरण किया जाए। इसके साथ ही बीमा कंपनियों को निर्देश दिए है कि जिन फसलों को 33 फीसदी से अधिक नुकसान हुआ ऐसे बीमित किसानों को तत्कालिक सहायता के रूप में क्लेम की 25 फीसदी राशि देने की कार्रवाई शुरू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन




41 गांवों की 8193 हेक्टेयर फसल बर्बाद

नरैनी तहसील के बरियारपुर, बरूआकालिंजर, बदौसासानी, सढ़ा, परशहर, डल्हवा में 3436 हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गई। बबेरू में बनकट, मुसीवां, औदहा, इंगुवा, जलालपुर, गौरा, टोलाकाजी, शाहपुर, चकटोला, औगासी, जाफरपुर, समगरा, समसुद्दीनपुर, पिंडारन, अधांव, भभुवा, करहुली, अरमार, बाकल, मऊ, देवरार, पन्नाह में 756 हेक्टेयर की फसल खराब हो गई। ओलावृष्टि से सर्वाधिक नुकसान पैलानी तहसील के 13 गांवों में हुआ है। यहां 4 हजार हेक्टेयर से अधिक की 50 फीसदी से अधिक फसलें खराब हो गई।



ओलावृष्टि से 13279 किसान प्रभावित

जिला प्रशासन ने शासन से पैलानी तहसील में 6,336 प्रभावित किसानों को कृषि अनुदान वितरण के लिए 5.50 करोड़, बबेरू तहसील के 1300 प्रभावित किसानों के लिए 2.93 करोड़ और नरैनी तहसील के 5743 प्रभावित किसानों को एक करोड़ की मांग की है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि शासन ने तत्कालीन सहायता के रूप में जनपद को दो करोड़ स्वीकृत किए है। प्रभावित किसानों के डाटा फिडिंग का काम शुरू हो गया है। नरैनी में 500, बबेरू में 1200, पैलानी में 1300 किसानों की डाटा फिडिंग हो गई है।




पोस्टमार्टम न होने सहायता राशि खारिज

दैवी आपदा में होने वाली जनहानि पर सरकार चार लाख की आर्थिक सहायता देती है। लेकिन इसके लिए पोस्टमार्टम अनिवार्य कर दिया गया है। दो दिन पहले नरैनी के लहुरेटा गांव में मिट्टी का टीला धसकने से हुई बच्चे साहिद की मौत पर पोस्टमार्टम नहीं हुआ। ऐसे में साहिद के परिजनों सहायता राशि से वंचित हो गए। एडीएम ने कहा कि इसकी जानकारी मुख्यमंत्री व राहत आयुक्त को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed