{"_id":"5c55d250bdec220c2959da6f","slug":"161549128272-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने बताए पानी बचाने के उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने बताए पानी बचाने के उपाय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। इंटेक बांदा चैप्टर के तत्वावधान में शनिवार को यहां विद्यावती निगम मेमोरियल स्कूल में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका विषय- वाटर माई हेरिटेज (पानी की कहानी) था। कई स्कूलों के बच्चों ने शामिल होकर निर्धारित 300 शब्दों में निबंध लिखा।
इनमें मेजबान विद्यावती निगम सहित सेंट मेरीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आर्य कन्या इंटर कालेज, हजरत मौलाना सिद्दीक मेमोरियल पब्लिक स्कूल और हिरा इस्लामिया इंटर कालेज के लगभग 300 बच्चे शामिल थे। इंटेक बांदा चैप्टर की को-कनवीनर डॉ. शबाना रफीक ने जल संरक्षण पर जोर दिया। ताकि भविष्य में इस संकट से बचा जा सके।
सदस्य रश्मि गुप्ता निशा ने पानी बचाने के तरीके बताए और सिखाए। विद्यावती निगम स्कूल प्रधानाचार्य डा.संगीता ने कहा कि भवन बनने से पहले उसके नीचे जल संरक्षण की व्यवस्था अनिवार्य की जानी चाहिए।
विज्ञापन
इस अवसर पर इंटेक सदस्य श्यामजी निगम सहित किरन गुप्ता, मुसाब अहमद, सैय्यद खुर्शीद अहमद, आदिल, आमिर मलिक, हैदर, इरफान, प्रमोद, अंबिका राहुल, महेश आदि शामिल रहे। डॉ. शबाना ने बताया कि इन प्रतिभागियों में 100 रीजनल विजेता होंगे। उसमें 12 राष्ट्रीय स्तर के विजेता चिन्हित किए जाएंगे। उन्हें इंटेक की ओर से गुजरात का शैक्षिक भ्रमण (एजूकेशनल टूर) कराया जाएगा।