फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   मनरेगा में मजदूरों को पड़ रहे काम के लाले

मनरेगा में मजदूरों को पड़ रहे काम के लाले

Sun, 10 Jun 2018 10:32 PM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
मनरेगा में मजदूरों को पड़ रहे काम के लाले
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में मजदूरों को काम के लाले हैं। रोजगार की तलाश में मजदूर परदेस पलायन कर रहे हैं। मनरेगा में रोजगार सृजन की सबसे खराब प्रगति बबेरू ब्लाक की है। वित्तीय वर्ष के करीब ढाई माह बीतने को है। कई गांवों में मनरेगा कार्यों की शुरुआत नहीं हो सकी।

योजना के तहत प्रत्येक जाबकार्ड धारक को 100 दिन काम दिए जाने की गारंटी होती है। वित्तीय वर्ष 2018-19 में हर माह करीब डेढ़ लाख मानव दिवस सृजित किए जाने हैं, लेकिन सचिवों व रोजगार सेवकों की लापरवाही से मानव दिवस सृजन की स्थिति बेहद खराब है। जिले के 1.56 लाख जाबकार्ड धारकों को काम की तलाश है।
विज्ञापन


तीन दिन पूर्व मुख्य विकास अधिकारी की समीक्षा बैठक में मानव सृजन की स्थिति सभी ब्लाकों में खराब मिली। इनमें बबेरू ब्लाक की प्रगति सबसे खराब है। यहां के बरौली आजम, मिलाथू, पंडरी, टोला कलां गांव में मनरेगा के कार्य ही नहीं शुरू हुए। थरथुआ, धनसौल गांव में सिर्फ दो-दो लोगों को काम मिला। सांड़ा में 805 व अरमार में 970 मानव दिवस का लक्ष्य था, लेकिन सांड़ा में प्रगति जीरो है और अरमार में महज तीन मानव दिवस सृजित हुए। ऐसे ही मझिला, पून, भदवारी, जलालपुर इत्यादि गांव में भी मनरेगा योजना के हाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मनरेगा में मजदूरों को काम के लाले
डेढ़ लाख जॉबकार्ड धारकों को काम की तलाश
बबेरू ब्लाक मजदूरी देने में सबसे फिसड्डी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed