{"_id":"5a3fa68e4f1c1b0f788b4a73","slug":"161514120846-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलेहरा निवादा में सरकारी धन का दुरुपयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलेहरा निवादा में सरकारी धन का दुरुपयोग
Updated Sun, 24 Dec 2017 06:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। ग्राम पंचायतों में सरकारी धन के दुरुपयोग का एक और मामला सामने आया है। प्रधान व सचिव ने नाला, पुलिया व सड़क निर्माण के नाम पर लाखों रुपये निकाल लिए। मौके पर एक भी काम नहीं हुआ। ग्रामीणों की शिकायत पर प्रमुख सचिव ने जिलाधिकारी को जांच के निर्देश दिए हैं।
महुआ ब्लाक के ग्राम पंचायत मलहरा-निवादा निवासी मुन्नालाल, हेमंत कुमार आदि ने शासन को पत्र भेजकर विकास कार्यों में हुए भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग की थी। आरोप है कि गांव में रामकिशोर प्रजापति के दरवाजे से पूरन यादव के दरवाजे तक पक्का नाला निर्माण कार्य बिना फर्जी बिल बनवाकर 6 लाख रुपये निकाल लिया। लड़कू के दरवाजे से कल्लू के दरवाजे तक सीसी रोड बिना बनवाए इसमें भी धनराशि निकाल ली। कब्रिस्तान के पैसा पुलिया निर्माण कराया नहीं गया और 3 लाख रुपये प्रधान व सचिव ने खाते से निकाल लिए। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि 25 सोलर लाइटें लगाई हैं वह घटिया हैं। इसमें 7 लाख खर्च कर दिए। इसके पहले भी मंडलायुक्त के निर्देश पर जांच के आदेश दिए गए थे लेकिन फाइल दबा दी गई। पंचायतीराज विभाग के प्रमुख सचिव ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर जांच कराने के निर्देश दिए हैं। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी ने सीडीओ से जांच कराने को कहा है। सप्ताह भर में अनुपालन आख्या मांगी है। उधर, ग्राम प्रधान मेवालाल ने बताया कि बारिश की वजह से काम नहीं हो पाया। सप्लायर के यहां पूरा पैसा जमा है।