{"_id":"597637c74f1c1b3a088b471b","slug":"161500919751-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड के पांच जिलों में खुलेंगे योगा वेलनेस सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड के पांच जिलों में खुलेंगे योगा वेलनेस सेंटर
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत जनपदों में ‘योग वेलनेस सेंटर’ खोले जाएंगे। इसमें मामूली से लेकर गंभीर रोगों का इलाज योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के जरिए किया जाएगा। पहले चरण में चयनित 40 जनपदों में बुंदेलखंड के पांच जिले शामिल हैं। शासन ने केंद्रों के लिए प्रत्येक जिले को 3-3 लाख रुपये बजट स्वीकृत कर दिया है।
बुंदेलखंड में चित्रकूटधाम मंडल के बांदा, चित्रकूट व हमीरपुर के अलावा झांसी व ललितपुर जनपदों में एक-एक योग वेलनेस सेंटर खुलेगा। राज्य आयुष सोसाइटी के मिशन निदेशक यतींद्र मोहन ने क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी और जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी को इसकी जानकारी दी है।
कहा कि प्राथमिकता के आधार पर आयुष स्वास्थ्य केंद्र स्थापित कर निदेशालय को अवगत कराएं। योग वेलनेस सेंटर संचालन के लिए सामान आदि खरीद पर 60 हजार रुपये तक खर्च किए जा सकेंगे। यह राशि आरटीजीएस के माध्यम से संबंधित अधिकारी के खाते में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में केंद्र संचालन के लिए समिति गठित होगी। 27 हजार रुपये मानदेय पर योग प्रशिक्षक और 10 हजार रुपये प्रति माह मानदेय पर सहायक नियुक्त किए जाएंगे। सेंटर में फिजियोथेरेपी सहित श्वांस, ब्लड प्रेशर, पेट रोग, पाचन क्रिया, दर्द आदि विभिन्न बीमारियों का इलाज होगा।
उधर, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी (बांदा व चित्रकूट) डा.वरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि योग चिकित्सा केंद्र संचालन के लिए फिलहाल भवन उपलब्ध नहीं है। कमेटी गठन के बाद किराए पर लेकर इसे शुरू किया जाएगा। इस प्रक्रिया में लगभग दो माह लग जाएंगे।
-योग और प्राकृतिक चिकित्सा से किया जाएगा इलाज
-चित्रकूट मंडल में बांदा, चित्रकूट व हमीरपुर शामिल
-प्रत्येक जिले के लिए तीन लाख का बजट स्वीकृत
अमर उजाला ब्यूरो