फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   1562 patients reached the OPD of the district hospital

Banda News: जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे 1562 मरीज

Fri, 04 Aug 2023 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
1562 patients reached the OPD of the district hospital
बांदा। 24 घंटे की बारिश के बाद गुरुवार को जिला अस्पताल में मरीजों की खासी भीड़ रही। जिला अस्पताल में गुरुवार को 1562 मरीजों ने आमद दर्ज कराई। ज्यादातर मरीज वायरल फीवर (खांसी, जुकाम और बुखार) के रहे। ओपीडी और दवा कक्ष में मरीजों की लाइन लगी रही। फिजिशियन और बाल रोग विशेषज्ञ के कक्ष में खासी भीड़ रही।
विज्ञापन


आंखों के इंफेक्शन के साथ ही एक बार फिर वायरल फीवर ने रफ्तार पकड़ी है। गुरुवार को ज्यादातर मरीज वायरल फीवर से ग्रसित होकर आए। वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि उनके यहां 100 की ओपीडी में 25 बच्चे वायरल से ग्रसित आए। 20 बच्चे उल्टी-दस्त से ग्रसित होकर आए। शेष अन्य मर्ज के मरीज देखेे गए। उन्होंने कहा कि मौसम के बदलने से बच्चों को विशेष एहतियात की जरूरत है। बच्चों को बारिश में न भीगने दें। घर के अंदर जहां शीत आती हो वहां बच्चों को न लिटाए। बुखार, खांसी, जुखाम होने पर डॉक्टर को दिखाएं। बिना जांच कराए दवा न लें। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. ह्दयेश पटेल ने बताया कि बारिश के दिनों में पानी से भीगने से बचना चाहिए। इस मौसम में ज्यादातर जुकाम और बुखार होने की शिकायत आती है। घर से निकले तो छाता वगैरह लेकर निकले। बारिश के पानी से वायरल होने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed