फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   मई में मंडल में 20633 मेगावाट बिजली की डिमांड बढ़ी

मई में मंडल में 20633 मेगावाट बिजली की डिमांड बढ़ी

Mon, 03 Jun 2019 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
मई में मंडल में 20633 मेगावाट बिजली की डिमांड बढ़ी
बांदा। मई की शुरुआत से कई दशकों का रिकार्ड तोड़ रही गर्मी ने बुंदेलखंड में बिजली की जबरदस्त खपत बढ़ा दी है। मई माह के बीते तीन दिनों में चित्रकूटधाम मंडल में बिजली की आपूर्ति में 25 मेगावाट हावर तक जा पहुंची है। अब 2 लाख 25 हजार मेगावाट हावर आपूर्ति हो रही है। प्रचंड गर्मी में ट्रांसफार्मरों और अन्य उपकरणों को ठंडा रखने के लिए पावर कार्पोरेशन ट्रांसमीशन विभाग के अभियंताओं को पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन


48 से 49 के बीच कई दिनों से चल रहे पारे का सीधा असर बिजली आपूर्ति पर भी पड़ा है। बीते तीन दिनों में चित्रकूटधाम मंडल में बिजली की खपत 10 फीसदी से ज्यादा बढ़ गई है। मंडल के चारों जनपदों बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर और महोबा को बिजली आपूर्ति कर रहे यहां बांदा स्थित 220 केवी सब स्टेशन से चारों जनपदों को अप्रैल माह की अपेक्षा इस माह 20,633 मेगावाट हावर अतिरिक्त बिजली देनी पड़ रही है। 220 केवी सब स्टेशन से बांदा, औगासी, अतर्रा, भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर), चित्रकूट आदि में स्थित 132 केवी सब स्टेशनों को आपूर्ति की जा रही है। वहां से गांव और शहरों को बिजली मिलती है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमीशन कार्पोरेशन लिमिटेड, बांदा के अधिशासी अभियंता रविकांत ने बताया कि मई की शुरूआत से ही बिजली लोड बढ़ा है। अप्रैल तक मंडल को लगभग दो लाख मेगावाट हावर बिजली आपूर्ति हो रही थी। अब यह बढ़कर सवा दो लाख मेगावाट हावर हो गई है। अधिशासी अभियंता ने कहा कि 220 केवी सब स्टेशन में अभी भी स्थिति सामान्य और नियंत्रण में है। लोड बढने के बाद भी अभी सब स्टेशन से 1500 मेगावाट हावर बिजली और दी जा सकती है। उधर, ट्रांसमीशन विभाग को 48-49 डिग्री पारे में तप रहे ट्रांसफार्मर व उपकरणों को बचाए रखने में पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडल में बांदा बिजली खपत में अव्वल
बांदा। मई की शुरूआत के साथ ही पूरे मंडल में 20,633 मेगावाट हावर बिजली की अतिरिक्त मांग बढ़ी है। इसमें बांदा शहर में 6325 मेगावाट हावर का लोड बढ़ा है। इसके अलावा बांदा ग्रामीण (रूरल) में 3332 मेगावाट हावर की वृद्धि हुई है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि हमीरपुर में 6399 मेगावाट हावर और चित्रकूट में 4577 मेगावाट हावर का अतिरिक्त विद्युत भार दिया गया है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि बिजली की बढ़ती मांग और खपत के मद्देनजर पारेषण अधिकारियों द्वारा बिजली आपूर्ति के लिए उचित प्रबंध किए गए हैं। बुंदेलखंड के उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed