फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   तीन माह में दस किलो औषधीय मशरूम का उत्पादन

तीन माह में दस किलो औषधीय मशरूम का उत्पादन

Mon, 03 Jun 2019 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
तीन माह में दस किलो औषधीय मशरूम का उत्पादन
बांदा। औषधीय मशरूम (कीड़ाजड़ी) के उत्पादन से किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। यह बात डीएम हीरालाल ने सोमवार को कलक्ट्रेट में हुई गोष्ठी में कही। उन्होंने कहा कि जिले में पानी की विकराल समस्या के मद्देनजर ही तालाब-कुआं जियायो अभियान शुरू किया गया है। इसमें ग्रामीण और समाज के लोग बढ़चढ़कर श्रमदान करें।
विज्ञापन


गोष्ठी में उपस्थित एंब्रोसिया कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर गौरवेंद्र गंगवार ने कहा कि औषधीय मशरूम के उत्पादन से लेकर बाजार में बिक्री तक की सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने किसानों को विस्तृत जानकारी भी दी। डा. पीयूष श्रीवास्तव ने बताया कि एंब्रोसिया कंपनी ने सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन


एक हफ्ते के अंदर औषधीय मशरूम के लिए जार की आपूर्ति प्राप्त हो जाएगी। इसके बाद ही उत्पादन शुरू हो जाएगा। हर तीन माह में 10 किलो मशरूम पैदा होगी। बताया कि सारे उत्पादन को कौडिसेवेन के प्रतिशत के आधार पर कंपनी खरीदेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोष्ठी में शामिल कई किसानों ने इसका प्रशिक्षण लेकर इस व्यवसाय को अपनाने की इच्छा जताई। गोष्ठी में सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा, देवेश गंगवार, गर्विता पांडेय, गौरव शर्मा सहित कृषि उप निदेशक एके सिंह, जिला उद्यान अधिकारी परवेज अहमद और किसान विज्ञान शुक्ला, रामेश्वर राय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed