फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   धरी रह गई वफादारी, नहीं मिली हिस्सेदारी

धरी रह गई वफादारी, नहीं मिली हिस्सेदारी

Thu, 30 May 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
धरी रह गई वफादारी, नहीं मिली हिस्सेदारी
फोटो 30 बीएनडी पी 1 : बुंदेलखंड से भाजपा सांसद आरके सिंह पटेल, पुष्पेंद्र चंदेल, भानु प्रताप सिंह वर्मा और अनुराग शर्मा।
विज्ञापन

धरी रह गई वफादारी, नहीं मिली हिस्सेदारी
केंद्रीय कैबिनेट में फिर बुंदेलखंड का पत्ता साफ
24 लाख वोटों के साथ बुंदेलियों ने सौंपी हैं चारों सीटें
पिछली बार भी वोट लेकर दी थी चोट
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। नई केंद्रीय कैबिनेट में बुंदेलखंड को नुमाइंदगी न मिलने पर बुंदेलखंडी मतदाता एक बार फिर निराश हुए हैं। पिछले 2014 के चुनाव में बुंदेलखंड की चारों सीटें 19.56 लाख वोटों के साथ भाजपा को सौंप दी थीं। पांच वर्ष इंतजार में बीत गए और कैबिनेट में बुंदेलखंड की बारी नहीं आई। अपने इस दर्द को दरकिनार कर बुंदेलखंडियों ने अबकी फिर 4.84 लाख वोटों के इजाफे के साथ 24 लाख 41 हजार वोट देकर चारों सीटें भाजपा की झोली में डाल दीं। बुंदेलियों को उम्मीद थी कि इस बार जरूर तवज्जो मिलेगी, लेकिन बृहस्पतिवार को शाम नई केंद्रीय कैबिनेट के गठन के साथ ही उनकी इस उम्मीद पर पानी फिर गया। इस बार फिर बुंदेलखंड को मंत्रिमंडल में भागीदारी नहीं मिली।
पिछले यूपीए सरकार में झांसी के सांसद प्रदीप जैन को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करके बुंदेलखंड को तवज्जो दी गई थी। हालांकि तब कांग्रेस को यहां से न इतने वोट मिले थे न ही सीटें। पिछले 2014 के लोकसभा चुनाव में बुंदेलखंड के मतदाताओं ने भाजपा पर बड़ा भरोसा किया। 19 लाख 56 हजार 470 वोटों के साथ चारों सीटें भाजपा के हवाले कर दीं। अन्य सारी पार्टियों को खारिज कर दिया। तब से लगातार पांच वर्ष तक बुंदेलियों में यही उम्मीद जागी रही कि उनकी वफादारी का बदला भाजपा हाईकमान और प्रधानमंत्री यहां के चार सांसदों में से कम से कम किसी एक सांसद को मंत्रिमंडल में शामिल करके देंगे। धीरे-धीरे सरकार का पूरा कार्यकाल बीत गया और बुंदेलियों की यह उम्मीद हकीकत में नहीं बदल पाई।
विज्ञापन

अपने इस गिले शिकवे और दर्द को दरकिनार कर बुंदेलखंड के मतदाताओं ने अबकी फिर भाजपा पर भरोसा जताया है। पिछली बार से भी ज्यादा वोट दिए। भाजपा को अबकी चारों सीटों पर 24 लाख 41 हजार वोट हासिल हुए हैं। यह पिछले 2014 के चुनाव से 4 लाख 84 हजार 593 वोट ज्यादा हैं। ऐसे में बुंदेलखंड के मतदाताओं को पूरा भरोसा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को गठित हो रहे केंद्रीय मंत्रिमंडल में अबकी बुंदेलखंड को जरूर शामिल किया जाएगा। लेकिन एक बार फिर बुंदेलियों को छला गया। उनके चार सांसदों में से किसी को भी कैबिनेट में शामिल नहीं किया गया। हालांकि इस बार चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद चुनावी सभा संबोधित करने बुंदेलखंड (बांदा) आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट...
बुंदेलखंड में वर्ष 2014 व 2019 में भाजपा के वोट
---------------------
सीट 2014 2019 अंतर लीड
--------------------------------------------------------
बांदा-चित्रकूट 3,42,066 4,77,926 1,35,860 58,938
हमीरपुर-महोबा 4,53,884 5,75,122 1,21,238 2,48,652
उरई-जालौन 5,84,631 5,81,763 2860 1,58,377
झांसी-ललितपुर 5,75,889 8,06,252 2,30,363 3,63,703
----------------------------------------------------------
योग- 19,56,470 24,41,063 4,84,593 8,29,697
----------------------------------------------------------


शपथ ग्रहण में शामिल हुए बुंदेलखंड के नेता
बांदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बृहस्पतिवार (30 मई) को नई दिल्ली में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बुंदेलखंड के चारों जनपदों से गिनेचुने भाजपा नेताओं को बुलाया गया है। इनमें बांदा से यहां के जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह और विस्तारक आशीष शामिल हैं। इसी तरह महोबा-हमीरपुर संसदीय सीट के प्रभारी रहे पुरुषोत्तम पांडेय भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने दिल्ली गए हैं। वह बांदा में भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे चुके हैं। ब्यूरो


इनसेट...
पीएम और अध्यक्ष तक पहुंचाएंगे भावनाएं
बांदा। शपथ ग्रहण में शामिल होने नई दिल्ली गए भाजपा बांदा जिलाध्यक्ष लवलेश ङ्क्षसह ने कहा कि वह बुंदेलखंड के मतदाताओं की भावनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तक पहुंचाकर केंद्रीय मंत्रिमंडल में बुंदेलखंड के सांसदों को शामिल करने का अनुरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के मतदाताओं ने अबकी पिछली बार से भी ज्यादा भाजपा पर भरोसा जताया है। ब्यूरो
रशीद सिद्दीकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed