फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   कलेक्ट्रेट में धरना, नदी में जल सत्याग्रह

कलेक्ट्रेट में धरना, नदी में जल सत्याग्रह

Mon, 20 May 2019 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में धरना, नदी में जल सत्याग्रह
फकेन नदी की जल धारा से की जा रही छेड़छाड़ से शहर में उत्पन्न पेयजल संकट के विरोध में बुंदेलखंड किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा और उनके सहयोगियों द्वारा किए जा रहे आमरण अनशन में सोमवार को छठवें दिन आंदोलनकारियों ने कलेक्ट्रेट में घेराव और प्रदर्शन किया। नदी की जल धारा में सत्याग्रह किया।
विज्ञापन



अशोक लाट में चल रहे अनशन में सुबह सांसद भैरौं प्रसाद मिश्र भी पहुंचे। उन्होंने आंदोलन का समर्थन किया।


लिखित विज्ञिप्त में कहा कि नगर की पेयजल समस्या, ओवरलोडिंग और अवैध खनन गंभीर मुद्दे हैं। अवैध खनन करने वालों को बुंदेलखंड से खदेड़ने का आह्वान किया। सांसद के आश्वासन पर किसान नेता ने आमरण अनशन खत्म कर दिया। कहा कि आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


सांसद ने अशोक लाट परिसर में ही बैठे करतल के दीपक पटेल मामले में भी पुलिस से कार्रवाई की मांग की।


अनशन स्थल पर सुबह से भारी तादाद में पुलिस बल तैनात था। किसान यूनियन के महिला-पुरुष नारे लगाते रहे।

हालांकि शहर में पेयजल संकट में चल रहे इस आंदोलन में शहर के लोगों की भागीदारी नजर नहीं आई।

दोपहर को कलेक्ट्रेट में कुछ देर धरना प्रदर्शन के बाद किसानों का जत्था केन नदी पहुंचा और नदी की जल धारा में खड़े होकर जल सत्याग्रह प्रदर्शन किया।

किसान यूनियन के श्रवण कुमार, लक्ष्मीकांत, बालाजी, अनिल मिश्रा, चतुर्भुज पटेल, अखिलेश रावत, गजबदन शुक्ला, किरन पाठक, गिरजा देवी आदि शामिल रहे।

मुख्य मांगों में बांदा शहर के 10 किलोमीटर दायरे में बालू का खनन रोककर पट्टे निरस्त कराने, बुंदेलखंड की सभी नदियों में बालू खनन रोकने की मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed