{"_id":"67895238002b52a776091b50","slug":"152-cattle-missing-from-temporary-gaushala-banda-news-c-212-1-bnd1006-120770-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: अस्थायी गोशाला से लापता 152 गोवंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: अस्थायी गोशाला से लापता 152 गोवंश
विज्ञापन
पुकारी की अस्थाई गोशाला का निरीक्षण करते सीवीओ शिवकुमार।
- फोटो : संवाद
नरैनी। क्षेत्र के पुकारी गांव की अस्थायी गोशाला में 342 गोवंशों के लिए चारा भूसा की डिमांड की गई थी। सीवीओ ने निरीक्षण किया तो वहां सिर्फ 190 गोवंश मिले। 152 गोवंशों का अता-पता नहीं है। प्रधान और सचिव से तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है।
सीवीओ ने मंगलवार को पुकारी की अस्थायी गोशाला का निरीक्षण किया। गोशाला में 190 गोवंश ही मिले, जबकि 20 दिसंबर तक गोशाला में 339 मवेशियों के संरक्षित होने का दावा किया था और चारा-भूसा के लिए डिमांड लगाई गई थी। 152 गोवंशों के गायब मिलने पर सीवीओ ने प्रधान और सचिव से पूछताछ की, लेकिन स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। यह पता नहीं चल सका है कि 152 गोवंश आखिर कहां चले गए।
सीवीओ ने मामले से जिला स्तरीय अधिकारियों को अवगत कराया है। सीवीओ शिवकुमार ने बताया कि प्रधान और सचिव से तीन दिन के अंदर जवाब मांगा गया है। अगर जवाब स्पष्ट नहीं हुआ तो कमेटी बनाकर मामले की जांच की जाएगी। गोवंशों के गायब होने पर तस्करी करने की चर्चाएं हो रही थीं। इस संबंध में सीवीओ ने कहा कि इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं कह सकते। प्रधान और सचिव से जवाब मिलने पर स्थिति स्पष्ट होगी। गौरतलब हो कि विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा समिति के सदस्यों ने गोशाला पहुंचकर हालात देखते थे और मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया था।
विज्ञापन
जांच कराने के लिए दिया ज्ञापन
विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा समिति के तहसील अध्यक्ष सोनू करवरिया ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सौंपा। आरोप लगाया कि गोशाला से अचानक गोवंश कहां गायब हो गए। संभव है कि गोवंश की तस्करी की जा रही है। इस मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।