फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   15 shopkeepers arrested for detention violations in Atrara

अतर्रा में बंदी उल्लंघन पर 15 दुकानदार धरे गए

Tue, 16 Jun 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
15 shopkeepers arrested for detention violations in Atrara
अतर्रा में नरैनी रोड पर दुकान खोले दुकानदारों को पकड़वाते डीएम और एसपी। - फोटो : BANDA
बांदा। डीएम अमित सिंह बंसल ने लगातार दूसरे दिन भी बालू खदानों की खबर ली। नरैनी क्षेत्र की दो खदानों का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक डा.एसएस मीणा भी साथ थे। दोनों खदानें बंद मिलीं। कुछ गलत नजर नहीं आया। उधर, अतर्रा में साप्ताहिक बंदी पर भी दुकान खोलने पर 15 दुकानदारों को डीएम-एसपी ने खुद पुलिस से पकड़वाया।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम ने सदर तहसील की सोना खदान का निरीक्षण किया था। मंगलवार को डीएम और एसपी नरैनी तहसील के निहालपुर स्योढ़ा गांव में केन नदी बालू खदान का पहुंचे। एडीएम संतोष बहादुर सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह भी साथ थे। बताया गया कि यहां खनन बंद मिला। हाल ही में अवैध खनन के सुबूत भी नहीं मिले। डीएम ने एडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट को कोलावल रायपुर खदान भेजकर जांच कराई। दोनों अफसरों ने लौटकर बताया कि वहां भी कोई खनन होता नहीं मिला। न ही अवैध खनन के निशान मिले।
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने नरैनी सीएचसी/एल-1 कोविड हॉस्पिटल का भी निरीक्षण किया। अधीक्षक डा.बीएस राजपूत ने बताया कि यहां 41 व्यक्ति क्वारंटीन हैं। आज मंगलवार को 58 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। साथ ही आज ही तीन सैंपल की जांच पॉजिटिव आई है। यह तीनों नरैनी क्षेत्र के हैं। उन्हें मेडिकल कालेज भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरैनी से अतर्रा पहुंचे डीएम-एसपी ने अतर्रा में नरैनी रोड पर काफी दुकानें खुली पाईं जबकि साप्ताहिक बंदी का दिन था। डीएम, एसपी ने खुद खड़े होकर 15 दुकानदारों को पुलिस के हवाले कराया। साथ ही मंगलवार पूर्ण बंदी का उल्लंघन और आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 तथा महामारी अधिनियम-1897 व आईपीसी की धारा 188 के तहत इन दुकानदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम को निर्देश दिए कि भ्रमण पर रहें और रोस्टर का कड़ाई से पालन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed