फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   15 mm of water rained in one hour

एक घंटे में बरसा 15 एमएम पानी

Sat, 25 Sep 2021 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
15 mm of water rained in one hour
बांदा। झमाझम बारिश से उमस से जूझ रहे लोगों ने शुक्रवार को राहत महसूस की। लगभग एक घंटे की बारिश में करीब 15 मिलीमीटर पानी बरस गया। उधर, दिनभर बादल रहने और दोपहर बाद बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया।
विज्ञापन

मौसम जानकारों के मुताबिक, शनिवार को भी ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। उधर, बारिश से खरीफ की कुछ फसलों को फायदा तो कुछ को नुकसान हुआ है।
शुक्रवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे।
दोपहर बाद मौसम ने करवट बदला और बादलों की गड़गड़ाहट के बीच तेज बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक झमाझम पानी बरसा। केंद्रीय जल आयोग के मौसम विभाग के मुताबिक, लगभग 15 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान लुढ़ककर 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम एक डिग्री कम होकर 24 डिग्री सेल्सियस हो गया। बारिश से उमसभरी गर्मी काफूर हो जाने पर लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विश्वविद्यालय के मौसम व कृषि वैज्ञानिक दिनेश शाहा का कहना है कि बारिश से धान व अरहर फसल को फायदा है। जब कि उर्द, मूंग, तिल को भारी नुकसान हुआ है। यह फसलें कटने की स्थिति खड़ी थी।

बारिश से फलियां गीली हो गई हैं। आसमान खुलने पर फली खुल जाएगी और दाना खेतों में गिर जाएगा। जिन खेतों में पानी भरा है वहां फसल सड़ जाएगी। उन्होंने किसानों से खेतों में भरे पानी को हटाए जाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed