फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   लोडर की टक्कर से वृद्ध की मौत

लोडर की टक्कर से वृद्ध की मौत

Mon, 05 Jun 2017 11:52 PM IST
Updated Mon, 05 Jun 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
लोडर की टक्कर से वृद्ध की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। लोडर की टक्कर से अज्ञात वृद्ध की मौत हो गई। एक अन्य घटना में टेंपो पलटने से एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। उधर, अलग-अलग मार्ग हादसों में मां-बेटे समेत नौ राहगीर घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

रविवार रात देहात कोतवाली क्षेत्र के करहिया गांव मोड़ पर लोडर ने साइकिल सवार 80 वर्षीय वृद्ध को टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चालक लोडर छोड़कर भाग निकला। खबर लिखे जाने तक वृद्ध की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


एक अन्य घटना में सोमवार सुबह कमासिन थाना क्षेत्र के जामू गांव से अतर्रा क्षेत्र के नंदवारा गांव जा रहा सवारियों से भरा टेंपो बिसंडा थाना क्षेत्र के चौसड़ गांव के पास पलट गया। जिससे टेंपो सवार माया (40) पत्नी शिवपूजन, मुन्नी (45) शिवमोहन, फूला (35) पत्नी मधुर, शिवसागर (45) और उसकी पत्नी मैना देवी (40) व शिवपूजन (60) पुत्र सिपाहीलाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सोमवार को सुबह मटौंध थाना क्षेत्र के दुरेड़ी गांव की पुनिया (25) पत्नी कालका मायके बरुआ (छतरपुर) से अपने भाई के साथ बाइक पर लौटते समय स्पीड ब्रेकर में उछल कर गिर गई। उसका ढाई वर्षीय पुत्र विजय भी मामूली रूप से घायल हो गया।

एक अन्य घटना में गिरवां थाना क्षेत्र के छिबांव गांव का कृष्णा (20) पुत्र लाला वर्मा रविवार को शाम ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर पलट जाने से दब कर घायल हो गया। राहगीरों ने उसे बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। दूसरी घटना में शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बुजुर्ग गांव में शिवबरन (55) पुत्र रामसनेही रविवार को रात सड़क पार करते समय कार की टक्कर से घायल हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया।

उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव का धीरज (32) पुत्र जगनंदन रविवार को शाम बाइक पर बांदा जा रहा था। साथ में गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड निवासी बसंतलाल (32) पुत्र चुन्नीलाल और खेरवा गांव निवासी ममेरे भाई राजेश कुमार (22) पुत्र पप्पूराम भी थे। रास्ते में बाइक फिसल जाने से गिरकर तीनों घायल हो गए।


एक अन्य घटना में हमीरपुर जनपद के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के झिमौली गांव निवासी सत्यनारायण (20) पुत्र पृथ्वीपाल रविवार को शाम बुआ राम देवी (35) पत्नी प्रहलाद के साथ टिकरी से दरदा गांव जाते समय बाइक फिसलने से दोनों घायल हो गए।

-टेंपो पलटने से एक ही परिवार के छह लोग घायल
-अन्य हादसों में मां-बेटे समेत 9 घायल
-घायल बाइक सवार नहीं लगाए थे हेलमेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed