{"_id":"593305be4f1c1b4a7d8b460d","slug":"149651604120-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विभाग के तीन एसडीओ को कड़ी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विभाग के तीन एसडीओ को कड़ी चेतावनी
Updated Sun, 04 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि विभाग के तीन एसडीओ को कड़ी चेतावनी
बांदा। कृषि उप निदेशक ने कृषि योजनाओं के संचालन में ढिलाई बरतने पर तीन उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी है।
उप निदेशक उमेशचंद्र कटियार ने कहा कि प्रगति समीक्षा में पाया गया है कि उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी (जिला कृषि अधिकारी) बाल गोविंद यादव, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी, बबेरू रामनरेश पाल और उप संभागीय प्रसार अधिकारी अतर्रा/नरैनी अख्तर हुसैन ने उच्चाधिकारियों के निर्देशों को गंभीरता से नहीं लिया है। प्रगति बेहद असंतोषजनक मिली है।
खरीफ 2017-18 के लिए मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले माइलटोन योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के कलस्टर प्रदर्शन व प्रशिक्षण, सबमिशन आन एग्री कल्चर एक्सटेंशन एंड टेक्नालाजी के तहत निर्धारित लक्ष्य, पारदर्शी किसान योजना के तहत किसान पंजीकरण का लक्ष्य व नूप योजना के तहत मेला व प्रशिक्षण आदि कार्यक्रम 100 दिन में पूरे किए जाने हैं।
डीएम की इसकी साप्ताहिक समीक्षा कर रहे हैं। तीनों अधिकारियों की प्रगति खराब है। कहा कि कठोर चेतावनी दी जाती है कि प्रभावी रणनीति तैयार कर लक्ष्य जल्द पूरा कराएं। शिथिलता मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-योजनाओं का लक्ष्य पूरा न होने पर डीडी नाराज