फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   148 testers did not come on the very first day

पहले ही दिन नहीं आए 148 परीक्षक

Sat, 23 Apr 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
148 testers did not come on the very first day
बांदा। 15 दिन चली बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन 10 दिन में पूरा होगा। परीक्षा के 10 दिन बाद शनिवार को कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हो गया। पहले दिन सिर्फ परीक्षकों की इंट्री और नमूने के लिए कुछ उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में परीक्षक उपस्थित नहीं हुए। 973 में 825 परीक्षकों ने ही आमद दर्ज कराई। अनुपस्थित 148 परीक्षकों को 24 घंटे के अंदर आमद दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है। मूल्यांकन दो मई तक चलेगा।
विज्ञापन

12 अप्रैल को बोर्ड परीक्षा समाप्त हुई थी। प्रदेश के कई जनपदों की उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए यहां भेजी गई हैं। हाईस्कूल का मूल्यांकन केंद्र शहर का डीएवी इंटर कॉलेज और इंटर का मू्ल्यांकन केंद्र आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों केंद्रों में कुल 95 डिप्टी हेड नियुक्त किए गए हैं। बजरंग में 47 डिप्टी हेड और 350 परीक्षक और डीएवी में 48 डिप्टी हेड व 623 परीक्षक लगाए गए हैं। पहले दिन शनिवार को बजरंग कालेज में 275 और डीएवी में 550 परीक्षकों ने अपनी आमद दर्ज कराई।
मूल्यांकन केंद्रों में डीआईओएस विनोद कुमार की अध्यक्षता में परीक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। डीआईओएस ने कहा कि मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा। किसी को मोबाइल फोन रखने की अनुमति नहीं होगी।
परीक्षकों को दी गई गाइड लाइन में कहा गया है कि कहा कि पूरा उत्तर पढ़कर नंबर दें। एक-दो लाइन पढ़कर नंबर देने का निर्णय न लें। पहले दिन सभी डिप्टी हेड ने पांच-पांच कापियां नमूने के तौर पर जांचकर परीक्षकों को तौर-तरीके बताए।
उधर, डीआईओएस ने अनुपस्थित परीक्षकों को मूल्यांकन केंद्र में आमद दर्ज कराने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। वरना उनके विरुद्ध कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

इनसेट...
प्रैक्टिकल ड्यूटी से लौटने पर करेंगे मूल्यांकन
आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य कैप्टन मिथलेश पांडेय ने बताया कि कई परीक्षकों की ड्यूटियां अन्य जिलों में प्रयोगात्मक परीक्षा में लगा दी गई हैं। इससे परीक्षकों की संख्या घटी है। डीएवी इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य आनंद कुमार ने भी यही बात दोहराई। कहा कि प्रयोगात्मक परीक्षा ड्यूटी खत्म होने के बाद शिक्षक मूल्यांकन में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed