फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   चुनाव की घोषणा होते ही याद आए कार्यकर्ता

चुनाव की घोषणा होते ही याद आए कार्यकर्ता

Wed, 13 Mar 2019 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
चुनाव की घोषणा होते ही याद आए कार्यकर्ता
बांदा। लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही नेताओं ने कार्यकर्ताओं की तारीफ में कसीदे पढ़ने शुरू कर दिए हैं। इसकी बानगी बुधवार को यहां जिला पंचायत सभागार में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में नजर आई।
विज्ञापन


प्रदेश के कृषि राज्यमंत्री व लोकसभा चुनाव में जनपद प्रभारी रणवेंद्र सिंह उर्फ धुन्नी सिंह ने कहा कि 2014 से लेकर अब तक संगठन ने इतने कार्यक्रम दिए कि किसी भी कार्यकर्ता को विश्राम नहीं मिला। अब महासमर की बेला है। बिना थके, बिना हारे, राष्ट्रवाद पर मर मिटने वाला भाजपा का एक-एक सदस्य वंदनीय व अभिनंदनीय है।
विज्ञापन


लोकसभा क्षेत्र संयोजक बालमुकुंद शुक्ल ने कहा कि चुनाव के लिए पार्टी की ओर से जिले को 15 लाख रुपये का लक्ष्य दिया गया है। इसे कार्यकर्ता जुटाएंगे। लोकसभा स्तरीय किसान मोर्चा सम्मेलन बबेरू में 19 मार्च को, महिला सम्मेलन बांदा में 24 मार्च को होगा। 27 मार्च को कर्वी (चित्रकूट) में युवा सम्मेलन और इसी दिन हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र का किसान सम्मेलन तिंदवारी में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


29 मार्च को पिछड़ा वर्ग सम्मेलन मऊ मानिकपुर में व 31 मार्च को आईटी विभाग का सम्मेलन बांदा में आयोजित होगा। बांदा लोकसभा क्षेत्र प्रभारी पूर्व मंत्री राजेेंद्र सिंह पटेल ने भी बैठक को संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह व संचालन विवेकानंद गुप्त ने की।


सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, विधायक सदर प्रकाश द्विवेदी, वरिष्ठ नेता अशोक त्रिपाठी जीतू, इंद्रपाल सिंह पटेल, राजेश द्विवेदी, संतोष गुप्ता, महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता, आशीष, प्रेम नारायण द्विवेदी, राकेश मिश्र, विजय बहादुर सिंह परिहार, अखिलेश दीक्षित, संजय सिंह, सचिन अवस्थी, जागृति वर्मा, गीता सागर, वंदना गुप्ता, गिरजेश तिवारी, आनंद स्वरूप द्विवेदी, दिलीप राजपूत, रामकेश निषाद आदि मौजूद रहे।


कार्यकर्ताओं को बताया वंदनीय, अभिनंदनीय
भाजपा ने घोषित किए मंडल में कार्यक्रम
पार्टी के लिए कार्यकर्ता जुटाएंगे 15 लाख रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed