फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   प्रशिक्षण लेकर बन रहे स्वावलंबी

प्रशिक्षण लेकर बन रहे स्वावलंबी

Mon, 07 Jan 2019 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षण लेकर बन रहे स्वावलंबी
बांदा। ऑल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में बीते आठ सालों में 5000 से ज्यादा महिला-पुरुषों को स्वरोजगार का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। संस्थान का दावा है कि इनमें से 50 फीसदी महिला-पुरुष स्वावलंबी बन गए हैं।
विज्ञापन


आरसेटी का संचालन इलाहाबाद बैंक करता है। जिले में इसकी शुरूआत 2011 में हुई थी। इलेक्ट्रानिक, मोटर वाइंडिंग, रिपेयरिंग, सिलाई, बकरी पालन, मुर्गी पालन, मत्स्य पालन, अगरबत्ती, कंप्यूटर एकाउंटेंट आदि 20 विधाओं में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 2018-19 में 600 प्रशिक्षार्थियोें ने 20 प्रकार के स्वरोजगार का प्रशिक्षण लिया।
विज्ञापन


गिरवां गांव निवासी रमेश ने बताया कि उसने दो साल कंप्यूटर का काम सीखा था। अब वह खुद इसका व्यवसाय कर रहा है। महुआ गांव की रीता पिछले साल ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण लेने के बाद खुदका सेंटर चला रही हैं। संस्थान निदेशक हरि प्रसाद ने बताया कि प्रशिक्षण से बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल रहा है। रोजगार के लिए बैंक से कर्ज लेने पर प्राथमिकता दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) का इलाहाबाद बैंक के महाप्रबंधक वीएम पड़ेगोनकर ने निरीक्षण किया। युवाओं को दिए जा रहे विभिन्न विधाओं के प्रशिक्षण की जानकारी ली। आरसेटी निदेशक हरिप्रसाद ने उन्हें बताया कि संस्थान किराये के भवन पर चल रहा है। इसपर उन्होंने संस्थान के भवन निर्माण के निर्देश दिए हैं।


सहायक महाप्रबंधक राजेश कुमार ने आरसेटी के प्रशिक्षण की सराहना करते हुए प्रशिक्षुओं को भवन में ही रहने व खाने की बेहतर व्यवस्था के निर्देश दिए। प्रशिक्षण में युवतियों को वित्तीय निवेश, स्मार्ट बचत समझदारी से व्यय, बीमा, अटल पेंशन आदि की जानकारी दी गई। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के राकेश सोनकर, अखिलेश कुमार, अमितेंद्र यादव, शीलू शर्मा, प्रशिक्षु आरती यादव, सविता, उर्मिला रेखा अंजू, गायत्री आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed