{"_id":"5bfed9fdbdec22415a7f9d84","slug":"141543428605-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो डॉक्टरों का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो डॉक्टरों का तबादला
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। जिला महिला चिकित्सालय में अधीक्षक के साथ कथित बदसलूकी के मामले में अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए चित्रकूटधाम मंडल के अपर निदेशक (चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) ने महिला चिकित्सालय में नियुक्त चिकित्साधिकारी डॉ. आशुतोष मिश्रा को तत्काल प्रभाव से नगर स्वास्थ्य केंद्र, आजाद नगर, बांदा के लिए स्थानांतरित कर दिया है।
अपर निदेशक ने अपने आदेश में अमर उजाला की खबर का हवाला देकर यह आदेश जारी किया। साथ ही नगर स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत चिकित्साधिकारी डॉ. रितंभरा गौतम को महिला अस्पताल स्थानांतरित किया है। मंगलवार को जारी एक अन्य आदेश में अपर निदेशक ने कहा है कि उपरोक्त तबादला आदेशों का अनुपालन न करने पर दोनों डाक्टरों का वेतन रोका जाएगा। पता चला है कि डॉ. आशुतोष ने नई तैनाती स्थल पर ज्वाइन कर लिया है। डॉ. रितंभरा ने फिलहाल ज्वाइन नहीं किया है।