फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   धोखाधड़ी के पांच लाख तक के मामले में न्याय शुल्क माफ

धोखाधड़ी के पांच लाख तक के मामले में न्याय शुल्क माफ

Fri, 09 Nov 2018 11:33 PM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी के पांच लाख तक के मामले में न्याय शुल्क माफ
बांदा। उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम में पांच लाख रुपये तक के धोखाधड़ी मामलों में अब कोई न्याय शुल्क नहीं लगेगा। इसके पहले एक लाख रुपये तक में 100 रुपये और पांच लाख तक के मामलों में 200 रुपये न्याय शुल्क लिया जाता था।
विज्ञापन


5 लाख से 10 लाख रुपये तक के प्रकरणों में शुल्क आधा कर दिया गया है। यह 400 रुपये के स्थान पर 200 रुपये लगेगा। 10 से 20 लाख तक पर 100 रुपये की रियायत मिली है। इसमें अब 500 के स्थान पर 400 रुपये न्याय शुल्क लगेगा। शासनादेश प्राप्त होने के बाद उपभोक्ता फोरम में यह नई व्यवस्था लागू कर दी गई है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम में संशोधन किया है। अब पांच लाख तक की धोखाधड़ी के केस में न्याय शुल्क पूरी तरह माफ कर दिया गया है। अध्यक्ष उपभोक्ता फोरम को शपथ पत्र के साथ दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में मुकदमे की सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव अमित मेहता ने सभी जिलाधिकारियों व अध्यक्ष उपभोक्ता फोरम को शासनादेश जारी किया है। गौरतलब है कि चित्रकूटधाम मंडल में पिछले एक साल में 146 धोखाधड़ी के मामले उपभोक्ता फोरम अदालत में दायर किए गए। इसमें सौ से अधिक मामले सिर्फ आनलाइन खरीद से संबंधित थे। जिला उपभोक्ता फोरम के प्रभारी अध्यक्ष रामकैलाश का कहना है कि शासनदेश प्राप्त हो गया है। नए शुल्क लागू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed