{"_id":"5967b37f4f1c1b52758b480b","slug":"141499968383-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध चिप वाले पेट्रोल पंपों पर कार्रवाई ठंडे बस्ते में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध चिप वाले पेट्रोल पंपों पर कार्रवाई ठंडे बस्ते में
Updated Thu, 13 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। लखनऊ में पेट्रोल पंप की मशीनों में चिप लगाकर घटतौली पकड़े जाने के बाद जिले के भी पेट्रोल पंपों की जांच की गई थी। टीम को चार पेट्रोल पंपों की मशीनें संदिग्ध मिली थीं, लेकिन इनके खिलाफ अभी तक कार्रवाई नहीं की गई है।
जिले के पेट्रोल पंपों की जांच के लिए छह सदस्यीय टीम गठित की गई थी। इसमें एसडीएम, जिला पूर्ति अधिकारी, बाट-माप निरीक्षक संबंधित आयल कंपनी मैनेजर, पुलिस अधिकारी और पेट्रोल पंप में लगी मशीन की कंपनी के फिटर को शामिल किया गया था।
टीम का दावा है कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों की जांच की गई है। सूत्रों के मुताबिक बबेरू कस्बे में तिंदवारी रोड स्थित पेट्रोल पंप की चिप जांच टीम को संदिग्ध मिली। टीम ने मशीन के चिप वाले भाग को सील कर दिया था। इसके अलावा बबेरू में एक, नरैनी तथा बदौसा में भी एक-एक पेट्रोल पंपों की मशीनें संदिग्ध पाई गईं।
विज्ञापन
जांच किए लगभग एक पखवारा बीतने को है, पर अभी तक इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस बारे में जिला पूर्ति अधिकारी कुंवर दिनेश प्रताप सिंह का कहना है कि जिले के सभी 48 पेट्रोल पंपों की जांच की गई थी। 44 में सब कुछ ठीकठाक मिला। चार पंपों में चिप संदिग्ध मिलने पर जांच चल रही है।
जांच में लेटलतीफी के सवाल पर उनका कहना है कि गोपनीयता भंग हो जाएगी। कुछ दिक्कतें हैं, कुछ मजबूरियां हैं। एक-दो दिन में इसका निस्तारण हो जाएगा।
-टीम को चार पेट्रोल पंपों की मशीनें मिलीं थीं संदिग्ध
-डीएसएओ बोले, एक दो दिन में हो जाएगा निस्तारण
अमर उजाला ब्यूरो