{"_id":"595e82714f1c1b751e8b47b6","slug":"141499366001-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुलसी युवती ने कानपुर में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुलसी युवती ने कानपुर में तोड़ा दम
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। गैस चूल्हे में खाना बनाते समय आग से झुलसी युवती की कानपुर में मौत हो गई। उधर, मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर कामकाज को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के गोखरही गांव में पूजा तिवारी (28) बुधवार को सुबह आग से झुलस गई। जिला अस्पताल के डाक्टरों ने हालत नाजुक होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया। देर रात उसकी वहीं हैलट अस्पताल में मौत हो गई। पत्नी रावेंद्र उर्फ पप्पू ने पोस्टमार्टम हाउस में बताया कि गैस चूल्हे में खाना बनाते समय पूजा के कपड़ों में आग लग गई थी। शोर सुनकर पिता शिवकुमार ने पानी डालकर आग बुझाई थी।
उधर, पूजा के पिता गिरजाशंकर के मुताबिक पुत्री की शादी को 10 वर्ष हो गए। तीन पुत्रियां व एक पुत्र है। आरोप लगाया कि कामकाज को लेकर अक्सर ससुराल वाले पूजा को प्रताड़ित करते रहे।
विज्ञापन
हालांकि आग लगाकर आत्महत्या करने के सवाल पर वह चुप्पी साध गए। एक अन्य घटना में गोयरा मुगली (मटौंध) गांव में बाबू (10) पुत्र छोटेलाल बुधवार की शाम खेलते समय करंट से आहत हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
-पिता का ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप
-करंट से बालक आहत, अस्पताल भर्ती