फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   दबंगों ने युवक को मारपीट कर मरणासन्न किया

दबंगों ने युवक को मारपीट कर मरणासन्न किया

Thu, 29 Jun 2017 12:27 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
दबंगों ने युवक को मारपीट कर मरणासन्न किया
बांदा। लाठी-डंडों से लैस दबंगों ने घर में घुसकर युवक की बेरहमी से पिटाई करते हुए मरणासन्न कर दिया। आरोप है कि दबंगों ने गृहस्थी तहस-नहस करते हुए घर में रखे तीन लाख रुपये कीमत के जेवर लूट लिए। उधर, ससुरालीजनों ने युवक को बंदूक के कुंदों से पिटाई करते हुए ट्रैक्टर छीन लिया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


तिंदवारी थाना क्षेत्र के सैमरी गांव में अरुण सिंह दिखित (25) पुत्र उदयभान बुधवार को सुबह घर के आंगन में बैठा था। तभी लाठी-डंडों से लैस छह दबंगों ने धावा बोलते हुए उसकी जमकर पिटाई की। बेहोश होने के बाद गृहस्थी भी तहस-नहस कर डाली। यूपी-100 ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। अरूण ने बताया कि घायल ने बताया कि वह नौसारी (गुजरात) की एक केमिकल फैक्ट्री में काम करता है। दो माह पूर्व वह गांव लौटा है। दबंग उसके बगीचे पर कब्जा करना चाहते हैं। आरोप लगाया कि दबंग बक्सों के ताले तोड़कर तीन लाख रुपये के जेवर भी लूट ले गए। उधर, तिंदवारी थानाध्यक्ष एके सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मामूली मारपीट हुई थी। उन्होंने घायल को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा है। जेवर लूटने की बात गलत है।
विज्ञापन


दूसरी घटना में देहात कोतवाली क्षेत्र के लुकतरा गांव में संग्राम (22) पुत्र मनमोहन को यहां रोडवेज बस स्टैंड के पास मंगलवार की रात असलहों से लैस ससुरालीजनों ने बंदूकों की बटों से पीट कर घायल कर दिया। दबंग ससुरालीजन उसका ट्रैक्टर भी छीन ले गए। रात भर घायल वहीं पड़ा रहा। बुधवार को तड़के राहगीरों की सूचना पर यूपी-100 ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, देहात कोतवाली प्रभारी प्रतिमा सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने के बाद ट्रैक्टर छीनने वालों पर रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed