{"_id":"67a79e8634c8c8922700c0e2","slug":"135-students-skipped-the-navodaya-vidyalaya-entrance-exam-banda-news-c-212-1-bnd1005-121890-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: 135 ने छोड़ी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: 135 ने छोड़ी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
बांदा। जवाहर नवोदय विद्यालय की पार्श्व (प्रवेश) परीक्षा शनिवार को आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। परीक्षा में पंजीकृत 353 परीक्षार्थियों में 135 ने किनारा कर लिया। नवोदय की प्राचार्य व परीक्षा प्रभारी खुद परीक्षा की निगरानी को विद्यालय में उपस्थित रहे।
दुरेड़ी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय की में कक्षा नौ व 11 में रिक्त सीटों के लिए शनिवार को पार्श्व परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच हुईं। परीक्षा से पहले मुख्य गेट पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी हुई। परीक्षा प्रभारी डॉ.एसके मिश्रा ने बताया कि कक्षा 11 में कुल 31 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें 20 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया और 11 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कक्षा 9 में 522 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें 398 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया और 124 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा के दौरान जवाहर नवोदय विद्यालय की प्राचार्य डॉ.सुषमा सागर केंद्र पर ही उपस्थिति रहीं। परीक्षा प्रभारी डाॅ.एसके मिश्रा और केंद्र स्तरीय पर्यवेक्षकों ने परीक्षा पर नजर बनाए रखी और परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने में अपना योगदान दिया। केंद्र अध्यक्ष मेजर मिथिलेश कुमार पांडेय ने भी नकल विहीन परीक्षा कराने को सघन निगरानी की। परीक्षा में जीआईसी बिलगांव के प्राचार्य को जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। उन्होंने पूरी परीक्षा के दौरान उपस्थित रहकर विभिन्न गतिविधियों पर नजर रखा।