फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   एंबुलेंस सेवाओं के लिए बजट की दरकार

एंबुलेंस सेवाओं के लिए बजट की दरकार

Tue, 08 Aug 2017 11:59 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस सेवाओं के लिए बजट की दरकार
बांदा। स्वास्थ्य विभाग ने एंबुलेंस सेवा 102 और 108 के लिए प्रदेश सरकार से तत्काल बजट आवंटन का अनुरोध किया है। जनपद में प्रतिदिन लगभग 5000 रुपये का डीजल एंबुलेंस सेवाओं में खप रहा है।
विज्ञापन


जनपद में 102 सेवा वाली 21 और 108 सेवा वाली 15 एंबुलेंस हैं। इन पर रोजाना लगभग 5000 रुपये का डीजल खर्च होता है। यह एंबुलेंस जिले में कहीं से भी मरीजों को लाती और ले जातीं हैं। इन्हें जिला अस्पताल, मेडिकल कालेज, गिरवां, पपरेंदा, मुरवल और अतर्रा स्वास्थ्य केंद्रों में रखा जाता है।
विज्ञापन


एडवांस लाइफ सपोर्ट कार्यक्रम के तहत छह एंबुलेंस भी संचालित हैं। एंबुलेंस प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि फिलहाल डीजल के अभाव में कोई भी एंबुलेंस का संचालन बाधित नहीं हुआ है। शनिवार को डीजल के लिए दो लाख रुपये का बजट शासन से मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्धारित पेट्रोल पंपों से कार्ड के जरिए एंबुलेंस को डीजल आपूर्ति होती है। उन्होंने बताया कि फिलहाल डीजल के अभाव में एंबुलेंस सेवाओं पर कोई प्रभाव पड़ने के आसार नहीं हैं। सभी एंबुलेंस सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं।


उधर, मुख्य चिकित्साधिकारी डा.संतोष कुमार ने बताया कि एंबुलेंस का बजट जारी करने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। सीएमओ ने कहा कि फिलहाल डीजल के अभाव में कोई एंबुलेंस खड़ी नहीं हैं।

-सीएमओ ने शासन को पत्र भेजा
-जनपद में 36 एंबुलेंस का हो रहा संचालन
-फिलहाल डीजल के अभाव में बाधित नहीं हुई सेवा
अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed